फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Whoever will give employment, rein in inflation, will vote in his name

जो देगा रोजगार, महंगाई पर लगाए लगाम, वोट करेंगे उसी के नाम

Fri, 04 Feb 2022 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Whoever will give employment, rein in inflation, will vote in his name
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता भी अपने क्षेत्र के मुद्दों को समझ रहे हैं और आपस में चर्चा भी कर रहे हैं। कोई सड़क, पेयजल के मुद्दों का हल नहीं होने से परेशान है तो कई लोग भावी सरकार के बनने के बाद बेहतर सुविधाओं के मिलने से उम्मीद में हैं। बृहस्पतिवार को मंडुवाडीह स्थित गणपति रेजीडेंसी में वोटर अड्डा के तहत यहां के निवासियों ने अपने मन की बात बताई। कहा कि जनता की बुनियादी जरूरत शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार देने के साथ ही महंगाई पर लगाम लगाने वाली पार्टी को वोट देंगे। प्रत्याशी जब वोट मांगने आएंगे तो उनके सामने हम समस्याएं रखेंगे उसके समाधान की बात करने वालों को मतदान करेेंगे। हमारी उम्मीदों पर अगर कोई खरा नहीं उतरा तो नोटा का बटन दबाने से नहीं चूकेंगे।
विज्ञापन

धांधली पर लगे रोक, मिले रोजगार
शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में जो धांधली हो रही उस पर रोक लगना चाहिए। इसके साथ ही लोगों को प्रतिभा के हिसाब से रोजगार मिलना चाहिए। ऐसी पार्टी को वोट दूंगी जो इसके लिए काम करेगा।- स्वाती मिश्रा
विज्ञापन

हर घर तक पहुंचे शिक्षा
कोरोना के बाद से शिक्षा ऑनलाइन हो गई है। इससे जिन लोगों के पास संसाधन है। उनकी पढ़ाई तो हो रही पर जिनके पास सुविधा नहीं है, उनकी शिक्षा रुक गई है। नेता ऐसा हो जो हर घर और गांव तक शिक्षा पहुंचाए। -हिमानी पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में हो शराबबंदी
नशे के कारण कई घर बर्बाद हो रहे हैं। बिहार की तरह यूपी में भी शराब पर रोक लगना चाहिए। ऐसी पार्टी को वोट करूंगी जो इस पर रोक लगाए। इसके साथ ही देश के भविष्य बच्चों की बेसिक शिक्षा में सुधार करे। -नेहा अग्रवाल
महंगाई पर लगे लगाम
कोरोना महामारी में वैसे ही लोगों का धंधा चौपट हो गया है। उसके बाद महंगाई लगातार बढ़ने से आम जनता त्रस्त है। नेता ऐसा हो जो जनता की समस्या को समझे और महंगाई पर लगाम लगाने के लिए काम करे।- मीना राय
युवाओं को मिले रोजगार
बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। युवा शिक्षा पूरी करने के बाद भी रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। नेता किसी भी पार्टी का हो युवाओं की शिक्षा पूरी होने के बाद प्रतिभा के अनुसार रोजगार सुनिश्चित करने का काम करे। -गरिमा राय
योजनाओं का मिले लाभ
आम जनता के लिए सरकार की ओर से योजनाएं तो चलाई जाती हैं। पर जरूरतमंदों को लाभ नहीं मिल पाता है। सरकार की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिल सके। इसके लिए काम करने वाली पार्टी को वोट दूंगी।- मंजु सिन्हा
जन हित में हो काम
शहर में काफी विकास कार्य हुआ है। लेकिन कोरोना के बाद बेरोजगारी बढ़ गई है। ऐसी पार्टी को मत दूंगा जो युवाओें के लिए अच्छे स्तर का रोजगार उपलब्ध कराए। इसके साथ ही ईमानदारी से जनता हित में काम करे। - हुकुम चंद जायसवाल

बुनियादी जरूरतें हों पूरी
समय के साथ लोग आगे तो बढ़ रहे हैं। लेकिन आज भी कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां लोगों को बुनियादी सुविधा जैसे बिजली, पानी आदि नहीं मिल पा रही हैं। जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने वाला नेता होना चाहिए। - निगम नाथ जायसवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed