{"_id":"62c7392b023b3a3bf96cd0b7","slug":"when-pm-broke-the-protocol-and-started-caressing-the-children-his-hands-on-his-head-varanasi-news-vns6628351134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के मन को भा गए पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के मन को भा गए पीएम
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बच्चों के प्रति लगाव किसी से छिपा नहीं है। कार्यक्रम कोई भी हो, बच्चे दिख जाएं तो प्रधानमंत्री उन्हें दुलारना नहीं भूलते। कुछ ऐसा ही नजारा काशी दौरे पर बृहस्पतिवार को एलटी कॉलेज स्थित अक्षयपात्र फाउंडेशन के केंद्रीयकृत किचन के लोकार्पण पर देखने को मिला। बच्चों को देख प्रधानमंत्री अपना प्रोटोकॉल तोड़कर बच्चों के पास जाकर बैठ गए और उनसे खूब बातें कीं। एसपीजी ने कुछ कहना चाहा तो पीएम ने उन्हें इशारे से ही रोक दिया। अपने बीच देश के प्रधानमंत्री को पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान पीएम ने बच्चों से हमेशा लक्ष्य के प्रति डटे रहने का संदेश दिया। लगभग बीस मिनट में दस से अधिक बच्चों से प्रधानमंत्री रूबरू हुए।
ध्रुव ने सुनाया शिवतांडव
चोलापुर ब्लॉक के धरसौना प्राथमिक विद्यालय के छात्र ध्रुव तिवारी ने कुछ दूरी पर खड़े होकर शिवतांडव स्तोत्र शुरू किया तो प्रधानमंत्री ने तुरंत उसे अपने पास बुला लिया। ध्रुव ने बगल में खड़े होकर एक सांस में शिवतांडव सुनाया। पांचवीं के छात्र ध्रुव की प्रतिभा के कायल प्रधानमंत्री ने उसे दुलारा, कंधे और सिर पर हाथ फेरते हुए शाबासी दी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक-एक कर सभी छात्र-छात्राओं से नाम, परिवार, शिक्षा और लक्ष्य के बारे में जानकारी ली। मन लगाकर पढ़ाई करने पर जोर दिया।
बहुत पतले दुबले हो, कुछ खाते नहीं क्या
राष्ट्रीय ओलंपियाड नई दिल्ली में प्रतिभाग कर लौटे पिंडरा ब्लॉक के रमईपट्टी कंपोजिट विद्यालय के छात्र शिवम से भी प्रधानमंत्री ने बातें कीं। प्रधानमंत्री ने शिवम को देखते ही कहा कि बहुत दुबले-पतले हो। कुछ खाते नहीं हो क्या, शिवम ने प्रधानमंत्री को बताया कि वह अभी नेशनल ओलंपियाड में योग कर लौटा है। उनके कहने पर शिवम ने पूर्णशलभासन योग कर दिखाया। पीएम शिवम की ऊर्जा और उसकी प्रतिभा के मुरीद दिखे।