फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Whatever happens in Kashi same happens in Kanchi Varanasi

Varanasi: जो काशी में होता है, वही कांची में भी, देश की एकता के लिए सभी को एक साथ आने की जरुरत- निर्मला

Mon, 05 Dec 2022 08:53 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 05 Dec 2022 08:53 AM IST
सार

केंद्रीय वित्तमंत्री ने रविवार को काशी तमिल संगमम के तहत मंदिर, वास्तुकला और ज्ञान के अन्य विरासत विषयक एकेडमिक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम सब भारत के लोग हैं। भाषा अलग-अलग बोलते हैं। घरों में अपनाई जाने वाली संस्कृति भिन्न है, लेकिन हम सब एक हैं। देश की एकता के लिए हम सबको एक साथ आना पड़ेगा। तभी देश प्रगति करेगा। हर व्यक्ति का विकास होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Whatever happens in Kashi same happens in Kanchi Varanasi
निर्मला सीतारमण, केन्द्रीय वित्त मंत्री - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने काशी में कहा कि जो उत्तर प्रदेश के काशी में होता है, वही तमिलनाडु के कांची में भी होता है। इसे देखकर महसूस किया जा सकता है कि काशी और तमिलनाडु के बीच सदियों पुराना संबंध है। काशी तमिल संगमम का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे ‘ओरे भारतम उन्नत भारतम‘ को साकार करना है।

विज्ञापन


केंद्रीय वित्तमंत्री ने रविवार को काशी तमिल संगमम के तहत मंदिर, वास्तुकला और ज्ञान के अन्य विरासत विषयक एकेडमिक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम सब भारत के लोग हैं। भाषा अलग-अलग बोलते हैं। घरों में अपनाई जाने वाली संस्कृति भिन्न है, लेकिन हम सब एक हैं। देश की एकता के लिए हम सबको एक साथ आना पड़ेगा। तभी देश प्रगति करेगा। हर व्यक्ति का विकास होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं।

विज्ञापन


वणक्कम काशी से भरा जोश
केंद्रीय मंत्री ने वणक्कम काशी से जब अपने भाषण की शुरूआत की तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। तमिल में ही भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि काशी और तमिलनाडु के बीच संबंध बहुत पुराना है। इस आयोजन के माध्यम से उन संबंधों को फिर से तरोताजा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने एकता का जो संदेश दिया है, उसमें उत्तर और दक्षिण भारत की संस्कृति एक है का बोध हो रहा है। मैंने, तमिलनाडु में बचपन से ही जो कुछ अनुभव किया व जाना है, वह हमें काशी में भी देखने को मिलता है। हमारा कर्तव्य है कि इन सभी प्रमाणों को सबके सामने रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय वित्तमंत्री को भेंट की यथार्थ गीता की प्रति
बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान पर आयोजित काशी तमिल संगमम के दौरान भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने केंद्रीय वित्तमंत्री और अतिथियों को तमिल भाषा में अनुवादित स्वामी अड़गड़ानंद महाराज की यथार्थ गीता की प्रतियां भेंट की हैं।


डीएनए का महत्व बताया
कुलपति प्रो. सुधीर जैन ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे ने शैक्षणिक सत्र में डीएनए की उपयोगिता को हेल्थकेयर और फॉरेंसिक से जोड़ते हुए बताया कि डीएनए ही वो विधा थी, जिसके द्वारा जॉर्जिया की महारानी के हड्डियों की पहचान हो पाई। अजनाला के शहीदों की उत्पत्ति के बारे में पता चला। तमिलनाडु के पेंसिल स्केच कलाकार जे प्रभाकर ने मंच पर लाइव स्केच का प्रदर्शित किया। उन्होंने तमिलनाडु के एक मंदिर की सजीव तस्वीर पेंसिल स्केच के जरिये कैनवास पर उकेरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed