फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee will visit Varanasi on March 3

तीन मार्च को वाराणसी आएंगी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

Wed, 09 Feb 2022 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee will visit Varanasi on March 3
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तीन मार्च को बनारस आएंगी। यह जानकारी देते हुए टीएमसी नेता ललितेश पति त्रिपाठी ने बताया कि अभी कार्यक्रम की रूपरेखा तय नहीं है। जल्द ही कार्यक्रम तय होंगे। दरअसल, बनारस के बंगीय समाज के मतदाताओं को तृणमूल कांग्रेस की ओर से साधने की तैयारी है। बनारस में सपा के साथ सुभासपा, रालोद के बाद अब टीएमसी भी शामिल हो गई है।
विज्ञापन

लखनऊ में समाजवादी पार्टी का समर्थन कर यूपी में अपनी भूमिका को सपा के साथ साझा किया है। इसी के साथ ममता बनर्जी ने वाराणसी आने और यहां पर बाबा दरबार में दर्शन पूजन के अलावा गंगा आरती करने की भी इच्छा जाहिर की है। सपा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने बताया कि हम लोगाें को तारीख नहीं पता है, लेकिन उनके बनारस आने की चर्चा है। सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि बनारस में सपा प्रत्याशियों के जनसंपर्क अभियान को धार देने के लिए वे आएंगी। बता दें कि बनारस में तकरीबन 90 हजार से अधिक बंगाली समाज के लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed