{"_id":"64a7d5d660ba7061590ab463","slug":"went-to-sleep-after-having-dinner-then-in-the-morning-found-a-married-woman-hanging-from-the-latch-got-marr-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: रात में खाना खाकर सोने गए..फिर सुबह कुंडी से लटकती मिली विवाहिता, एक हफ्ते पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: रात में खाना खाकर सोने गए..फिर सुबह कुंडी से लटकती मिली विवाहिता, एक हफ्ते पहले हुई थी शादी
Fri, 07 Jul 2023 02:37 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 07 Jul 2023 02:37 PM IST
सार
28 जून को शुभम उर्फ अंकित उपाध्याय पुत्र राजभूवन उपाध्याय की शादी चौबेपुर थाना क्षेत्र के कसीरपुर गांव निवासी जय प्रकाश चौबे के पुत्री रिशु चौबे के साथ हुई थी। जिसका बीते एक जुलाई को गवना हुआ था। तब से विवाहिता अपने ससुराल में रह रही थी। गुरुवार को दोनों खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए।
विज्ञापन
महिला ने लगाई फांसी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में सेवापुरी/जंसा थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में शुक्रवार को अलसुबह विवाहिता ने छत की कुंडी से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मायके के लोग पहुंचे। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि बीते 28 जून को शुभम उर्फ अंकित उपाध्याय पुत्र राजभूवन उपाध्याय की शादी चौबेपुर थाना क्षेत्र के कसीरपुर गांव निवासी जय प्रकाश चौबे के पुत्री रिशु चौबे के साथ हुई थी। जिसका बीते एक जुलाई को गवना हुआ था। तब से विवाहिता अपने ससुराल में रह रही थी। गुरुवार को दोनों खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बच्चों के सामने निर्वस्त्र होकर खिंचवाई फोटो: अश्लील वीडियो भी दिखाया, सहमे बच्चों ने आपस में की चर्चा तो...
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह पत्नी रिशु चौबे ने दूसरे कमरे में छत की कुंडी से साड़ी के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली। जिसकी जानकारी ससुराल वालों ने लड़की के पिता को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के पिता जय प्रकाश चौबे ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, अभी तक घटना का सही कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस मामले में थानाध्यक्ष जंसा राकेश पाल से पूछे जाने पर उन्होंने कहा, लड़की के पिता जय प्रकाश चौबे ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।