{"_id":"58c7cf654f1c1b1d6132a499","slug":"welcome-to-new-cm-all-tweets-from-the-akhilesh-government-deleted","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सीएम के स्वागत में अखिलेश सरकार के सारे ट्वीट डिलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सीएम के स्वागत में अखिलेश सरकार के सारे ट्वीट डिलीट
amarujala.com- Written by : शैलेश कुमार शुक्ल
Updated Tue, 14 Mar 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
akhilesh tweet deleted
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव परिणाम के ठीक बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने आज एक चौंकाने वाला फैसला करते हुए अपने दो सरकारी ट्विटर हैंडल से अखिलेश सरकार के सारे ट्वीट डिलीट कर दिए।
विज्ञापन
बता दें कि जनता के साथ सीधे संवाद के लिए उत्तर प्रदेश सरकार दो हैंडल @CMOfficeUP और @UPGovt का इस्तेमाल करती है। लेकिन चुनाव में अखिलेश यादव की करारी हार के बाद ये ट्वीट किए गए हैं।
विज्ञापन
न केवल ट्वीट डिलीट कर दिए गए हैं बल्कि फालोवर्स की लिस्ट भी खाली कर दी गई है। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार के ट्विटर हैंडल की देखरेख करने वाले अधिकारियों ने नई सरकार के स्वागत में ऐसा किया है।
विज्ञापन
हालांकि यह आईटी एक्ट का उल्लंघन है। इससे पहले मनमोहन सिंह सिंह के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद पीएमओ के फालोवर और ट्वीट अकाउंट से किए गए ट्वीट को आर्काइव कर दिया गया था। बाद में भाजपा नेताओं के कड़े विरोध के बाद पीएमओ के फालोवर्स को वापस कर दिया गया था।
उधर, सीएम ऑफिस ने इस मामले में सफाई दी है कि ट्वीट को आर्काइब किया गया है न कि डिलीट। कहा कि जल्द ही इसका लिंक शेयर कर दिया जाएगा।
The data have been archived and link to the archived data will be shared soon.
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) March 14, 2017