फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weightlifting: Sushma's golden victory in 64 kg weight category

भारोत्तोलन : 64 किलो भार वर्ग में सुषमा की स्वर्णिम जीत

Sat, 10 Jun 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Weightlifting: Sushma's golden victory in 64 kg weight category
विज्ञापन

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में जिले की सुषमा देवी ने स्वर्ण पदक जीता। छह जून से मध्य प्रदेश के भोपाल में हो रही प्रतियोगिता में सुषमा ने 64 किलो वर्ग में 72 किलो स्नैच, 92 किलो क्लीन और जर्क में 164 किलो भार उठाकर स्वर्ण जीता। सुषमा ने कोरौता स्थित सूरजपति कन्या विद्यालय की ओर से यूपी टीम में हिस्सा लिया। जिले की दो और खिलाड़ी टीम में शामिल है। काशी विद्यापीठ ब्लॉक के भतसार खेवली की रहने वाली सुषमा दो बार ओपन नेशनल में रजत और कांस्य जीत चुकी हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भी कांस्य अपने नाम किया था। किसान लुल्लू प्रसाद की तीन बेटियों में सबसे छोटी सुषमा अपने दादा लल्ली राजभर के विरासत को आगे बढ़ रही है। वह कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक की तैयारी में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article