{"_id":"607aeb500e9bb77d0e3f6add","slug":"weekly-captives-are-not-followed-during-the-corona-period-no-masks-nor-two-yards-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः अब भी नहीं बरत रहे सावधानी, बंदी की उड़ीं धज्जियां, न मास्क ना दो गज की दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः अब भी नहीं बरत रहे सावधानी, बंदी की उड़ीं धज्जियां, न मास्क ना दो गज की दूरी
Sat, 17 Apr 2021 07:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 17 Apr 2021 07:36 PM IST
सार
साप्ताहिक बंदी में कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं
सुबह दस बजे के बाद भी खुलीं रहीं कई जगह दुकानें
विज्ञापन
वाराणसी में सारनाथ के पंचकोशी सब्जी मंडी में 10ः00 बजे के बाद भी लोगों ने की खरीदारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लागू की गई साप्ताहिक बंदी में कोविड प्रोटोकाल का लोग पालन नहीं कर रहे हैं। जरुरत के सामान के लिए सुबह दस बजे तक खुली दुकानों में बिना मास्क लगाए लोगों की भीड़ रही। पंचकोशी सब्जी मंडी में कोरोना के लिए बने प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाईं गईं।
विज्ञापन
प्रशासन ने शनिवार और रविवार दो दिनों की सप्ताहिक बंदी की है। वहीं जरूरत के सामान व दूध-ब्रेड आदि के लिए सुबह 10:00 बजे तक दुकानें खोलने का दिशा निर्देश हैं। इसके बावजूद पंचकोशी सब्जी मंडी में कोरोना के लिए बने प्रोटोकॉल का लोगों ने पालन नहीं किया।
विज्ञापन
मंडी में सब्जी लेने वाले, बेचने वाले ज्यादातर लोग बिना मास्क के एक-दूसरे के बगल में खड़े होकर सब्जियों की खरीदारी कर रहे थे। वहीं निर्धारित समय पूरा होने के बाद भी स्थानीय प्रशासन सब्जी मंडी बंद करवाने के लिए सख्त नहीं दिखी। 10:00 बजे के बाद भी पंचकोशी स्थित सब्जी मंडी में सड़कों के दोनों तरफ सैकड़ों की संख्या में खरीदार सब्जी खरीदने में लगे रहे।
विज्ञापन
बंदी के बाद भी खुली रही सेवई मंडी
आदमपुर थाना अन्तर्गत पड़ने वाली सेवईं मंडी पूरे दिन खुली रही। दुकान से माल बेचने के साथ ही सेवईं कारोबारी खुलेआम मालवाहकों पर माल लोड करना रहे थे। सेवईं बनाने के कारखाने में लेबरों से भी काम लिया जा रहा था। दरअसल, रमजान आते ही पूर्वांचल समेत उत्तर प्रदेश के बाहर भी सेवईं की डिमांड बढ़ जाती है। भदऊचुंगी स्थित सेवईं मंडी से विदेशों तक सेवई और दूधफेनी की सप्लाई होती है।
गलियों में खुल रहीं दुकानें, पुलिस को देख गिरा दे रहे शटर
शनिवार को जहां शहर में सारी दुकानें बंद थीं, वहीं गलियों में स्थित अधिकांश दुकानें खुली थीं। पुलिस को देख दुकानदार शटर गिरा दे रहे थे , उनके जाते ही दोबारा दुकान खोल दी जा रही हैं। कमलगढ़हा, दोषीपुरा, नक्खी घाट, बड़ी बाजार, छित्तनपुरा, हरतीरथ, गायघाट समेत आसपास के क्षेत्रों में दुकानें खुलीं थीं।
चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज नियार बेला अजगरा हाजीपुर के बाजारों में बंदी के बावजूद कुछ लोगों ने अपनी दुकानें सुबह खुली रखें। बिना मास्क के आवागमन होता रहा पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों के समर्थक गांव में भीड़ लेकर वोट मांगते नजर आए।