गर्मी से थोड़ी राहत: वाराणसी में नम हवाओं के कारण कम हुआ तापमान, धूप का असर भी कम
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि हवा का रूख बदलने की वजह से मौसम में बदलाव हुआ है। इस तरह का मौसम दो-तीन दिन बने रहने की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर पूर्वी नम हवाओं के चलने की वजह से शनिवार को धूप का असर कम रहा। तापमान में भी चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दो तीन दिन अभी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
वहीं दिनभर 10 से 12 किलोमीटर की रफ्तार से नम हवाएं चलती रहीं। शाम को हवा की रफ्तार थोड़ी तेज रही। रात में करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल रही थी। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि हवा का रूख बदलने की वजह से मौसम में बदलाव हुआ है।
इस तरह का मौसम दो-तीन दिन बने रहने की संभावना है। रविवार से मंगलवार तक कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ ही बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के भी आसार हैं। जिस तरह का मौसम बना है, उसके अनुसार यह कहा जा सकता है, इस बार मानसून अपने समय 15 से 20 जून तक आ सकता है।
बिजली कटौती से जनता का हाल बेहाल
वाराणसी जिले में लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति का भले ही बिजली विभाग की ओर से दावा किया जा रहा है लेकिन कटौती से जनता बेहाल हो गई है। किस क्षेत्र में कब बिजली कटेगी और कब तक आएगी, इस बारे में लोगों को सही जानकारी भी नहीं मिल पा रही है।
कहीं तार टूटकर गिर रहा है तो कहीं जंपर उड़ने की शिकायत मिल रही है।दिन में तो कटौती हो ही रही है लेकिन सबसे अधिक परेशानी रात के समय में होने वाली कटौती से हो रही है। हर बार गर्मी आने से पहले ही जर्जर तारों को बदलने, ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराने सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने को लेकर बिजली विभाग की ओर से अभियान चलाया जाता है।
रोहनिया इलाके में तीन से चार घंटे की कटौती
अधिकारी भी समय-समय पर होने वाली बैठकों में इसके लिए निर्देश देते हैं। इधर गर्मी आते ही तार भी टूटकर गिरने लगते हैं और ट्रांसफार्मर जलने की भी समस्या बढ़ जाती है। शहर ही नहीं ग्रामीण इलाकों में भी बिजली खूब कट रही है। रोहनिया इलाके में जहां पहले 20 से 22 घंटे बिजली मिलती थी वहीं दो दिन से तीन से चार घंटे की कटौती होने से परेशानी बढ़ गई है।
इसके अलावा गुरुबाग स्थित श्रीनगर कालोनी में भी शनिवार को दिन में बिजली कटौती से लोग त्रस्त रहे। डीआईजी कालोनी में भी शाम को साढ़े तीन बजे से करीब एक घंटे तक बिजली गुल रही। जब लोगों ने उपकेंद्र पर फोन कर जानकारी चाही तो पता चला कि केबल बॉक्स जल गया