फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   weather update varanasi purvanchal heat is increasing temprature again crosses 44 degree in Banaras hot winds continue

सितम ढा रही गर्मी : बनारस में पारा फिर 44 पार, गर्म हवाओं से जीना हुआ मुहाल, येलो जोन में पहुंचा वायु प्रदूषण

Thu, 28 Apr 2022 09:49 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 28 Apr 2022 09:49 AM IST
सार

वाराणसी में  न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। दिन में तीखी धूप होने के साथ ही गर्म हवा ऐसी चल रही है कि चेहरा झुलस जाए।

विज्ञापन
weather update varanasi purvanchal  heat is increasing temprature again crosses 44 degree in Banaras hot winds continue
वाराणसी में दोपहर में सड़कों पर कम दिखते हैं वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में सूरज की तपिश और गर्म हवाओं के कारण जिंदगी पसीना-पसीना हो गई है। दोपहर से लेकर सूरज ढलने तक गर्म थपेड़ों की हुक्मरानी के चलते सड़कों पर आवाजाही भी कम ही दिखाई दे रही है।  पिछले दस दिन से जिस तरह तीखी धूप और गर्म हवाएं चल रही हैं, उसी का असर है कि गर्मी भी बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


बुधवार को अन्य दिनों की तुलना में धूप ज्यादा तीखी होने की वजह से पछुआ हवा भी 12 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती रही। यही कारण है कि तापमान भी बढ़कर एक बार फिर 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। बुधवार सुबह हवा की रफ्तार थोड़ी कम रही, लेकिन दोपहर में इतनी तेज हवा चल रही थी कि सड़क पर पैदल और गाड़ी से चलने वालों को परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन

अगले सप्ताह बदल सकता है मौसम

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस सप्ताह ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है। अगले सप्ताह से मौसम में थोड़ा सा बदलाव देखने को मिल सकता है। जिस तरह का मौसम बना है, उसके अनुसार यह संभावना जताई जा रही है कि इस बार जून के दूसरे सप्ताह में समय से मानसून की दस्तक भी हो सकती है। जून के पहले सप्ताह में प्री मानसून का असर भी देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

येलो जोन में पहुंचा बनारस

मौसम साफ होने के बाद भी शहर की हवा में प्रदूषक तत्वों की मात्रा बढ़ने लगी है। हालत यह है कि पिछले तीन दिनों से बनारस की हवा येलो जोन में पहुंच गई है। अर्दली बाजार, भेलूपुर और मलदहिया का एयर क्वालिटी इंडेक्स सबसे अधिक खराब है। हवा में धूल कण और नाइट्रोजन व कार्बन की मात्रा बढ़ने से प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बनारस का एयर क्वालिटी इंडेक्स 129 दर्ज किया गया। शहर के इलाकों की बात करें तो भेलूपुर का एक्यूआई 137, अर्दली बाजार का एक्यूआई 136, मलदहिया का एक्यूआई 131 और बीएचयू का एक्यूआई 112 दर्ज किया गया। बढ़ते तापमान के बीच हवा में प्रदूषक तत्वों की मात्रा भी बढ़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed