{"_id":"6291aea40106c87ae9600990","slug":"weather-update-varanasi-people-get-relief-from-heat-due-to-drizzle-with-strong-winds-late-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: वाराणसी में देर रात तेज हवाओं संग बूंदाबांदी से मिली गर्मी से राहत, दो दिन ऐसे ही रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: वाराणसी में देर रात तेज हवाओं संग बूंदाबांदी से मिली गर्मी से राहत, दो दिन ऐसे ही रहेगा मौसम
Sat, 28 May 2022 10:39 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 28 May 2022 10:39 AM IST
सार
मौसम में उतार-चढ़ाव के साथ ही वाराणसी में शुक्रवार देर रात तेज हवाओं संग बूंदाबांदी हुई। बादलों की आवाजाही और और हल्की बारिश से गर्मी से थोड़ी निजात मिली है।
विज्ञापन
अस्सी घाट पर सुहाने मौसम का आनंद उठाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम में उतार-चढ़ाव के साथ ही वाराणसी में शुक्रवार देर रात तेज हवाओं संग बूंदाबांदी हुई। बादलों की आवाजाही और और हल्की बारिश से गर्मी से थोड़ी निजात मिली है। शनिवार सुबह से सूरज भी बादलों की ओट में छिपा है। आज तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार वातावरण में नमी बढ़ने से बूंदाबांदी के साथ ही बादल भी सक्रिय हो सकते हैं, इससे तेज गर्मी से राहत तो मिलेगी लेकिन उमस भी बढ़ सकती है। मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि प्री मानसूनी सक्रियता के बीच बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाओं का असर नजर आने लगा है। आने वाले दिनों में लोकल हीटिंग और नमी के असर से बूंदाबांदी के आसार भी बन सकते हैं।
विज्ञापन
पूर्वांचल में जल्द दस्तक देगा मानसून
संभावना है कि तीन से चार सप्ताह में मानसून पूर्वांचल में अपनी दस्तक देगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान जहां सामान्य से एक डिग्री कम रहा वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक था। इसके कारण लोगों को सुबह से ही तेज धूप का अहसास होने लगा था और दिन चढ़ने के साथ धूप की तल्खी बढ़ गई थी।
विज्ञापन