फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update varanasi Humidity increased due to cloud and sunshine chances of rain being made

Weather Update: वाराणसी में बादलों और धूप की आंख मिचौली से बढ़ी उमस, बन रहे बारिश के आसार

Sun, 26 Jun 2022 02:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 26 Jun 2022 02:13 PM IST
सार

वाराणसी में रविवार को बादलों और सूरज के आंखमिचौली का खेल चल रहा है। सुबह धूप खिली लेकिन बादलों के कारण तपिश कम रही। हालांकि इस कारण उमस में बढ़ोतरी हुई है। तापमान में कोई ज्यादा अंतर नही आया है। 

विज्ञापन
Weather Update varanasi Humidity increased due to cloud and sunshine chances of rain being made
मौसम सुहाना होते ही घाटों पर बढ़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में रविवार को बादलों और सूरज के आंखमिचौली का खेल चल रहा है। सुबह धूप खिली लेकिन बादलों के कारण तपिश कम रही। हालांक इस कारण उमस में बढ़ोतरी हुई है। तापमान स्थिर है। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, जिस तरह से मौसम में बदलाव दिख रहा है, उससे रविवार से अगले तीन चार दिनों तक बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


 वाराणसी जिले में बृहस्पतिवार को अच्छी बारिश के बाद शुक्रवार की तरह शनिवार को भी दिन में तीखी धूप होने से गर्मी अधिक रही। हर कोई अच्छी बारिश का इंतजार कर रहा है। हालांकि, शनिवार शाम नम पुरवा हवाओं के चलने से एक बार फिर मौसम बदल गया। 
विज्ञापन


जिले में मौसम विभाग ने भी इस बार अच्छी बारिश की संभावना जताई है। शनिवार दोपहर हवा की रफ्तार कम होने से धूप का असर अधिक रहा। इस वजह से लोगों में बेचैनी बढ़ी रही। हालांकि शाम को नम पुरवा हवा चलने के साथ ही बादल भी छाए रहे। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि धरातल से दो किलोमीटर तक ऊंचाई पर पुरवा हवा चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा साइक्लोनिक सर्कुलेशन का दबाव भी बढ़ता जा रहा है। रविवार से अच्छी बारिश के आसार हैं। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस की जगह शनिवार को 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे में वाराणसी में 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed