फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update varanasi Cold weather increases with fog NCR air reaches Yellow Zone in Banaras

Weather Update: कोहरे की दस्तक संग ठंड में इजाफा, NCR की हवा से येलो जोन में पहुंचा बनारस

Sun, 06 Nov 2022 10:00 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 06 Nov 2022 10:00 AM IST
सार

वाराणसी समेत पूर्वांचल में न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री के बीच पखवारे भर से बना हुआ है। सुबह-सुबह कोहरे का असर दिखने लगा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख कोहरे और गलन की ओर होगा। 

विज्ञापन
Weather Update varanasi Cold weather increases with fog NCR air reaches Yellow Zone in Banaras
वाराणसी में छाया हल्का कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में नम हवाओं के साथ ही कोहरे ने अपनी दस्तक दे दी है। शहरी क्षेत्रों में तो कम लेकिन ग्रामीण इलाकों में कोहरे का असर ज्यादा दिख रहा है। इस वजह से मौसम भी सुबह 9 बजे के बाद ही पूरी तरह साफ दिख रहा है। सुबह छाए कोहरे से वातावरण भी ठंडा रहा। दीपावली के बाद से मौसम में तेजी से बदलाव दिखने लगा है। दिन में धूप इतनी तेज हो रही है कि हल्की गर्मी लग रही है लेकिन रात में ओस गिरने के कारण हवा में नमी बढ़ गई है। यही कारण है कि तापमान में भी उतार चढ़ाव जारी है।

विज्ञापन


रविवार सुबह वातावरण में ठंडी हवाओं का असर रहा। तड़के से ही ठंडी हवाओं का जोर लोगों को ठंड का अहसास कराता रहा। दूसरी ओर आधी रात के बाद से ही ओस का दौर शुरु हुआ तो दिन चढ़ने तक कुहासा के रूप में मौसमी बदलाव का अहसास कराता रहा।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदलेगा और सर्दियों का दौर पूर्वांचल में ठंडक का असर पश्चिमी हवाएं लेकर आएंगी। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से ही मैदानी भागों में मौसम में बदलाव दिख रहा है। नवम्बर के दूसरे सप्ताह से तापमान में और भी कमी होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बनारस फिर से येलो जोन में पहुंच गया

एनसीआर और दिल्ली की हवा का असर बनारस में भी नजर आने लगा है। सप्ताह भर के बाद शनिवार को बनारस फिर से येलो जोन में पहुंच गया है और शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 148 तक पहुंच गया। मलदहिया शहर को सबसे अधिक प्रदूषित इलाका रहा और एक्यूआई 171 दर्ज किया गया जबकि बीएचयू का एक्यूआई भी 154 था। मलदहिया की हवा में कार्बन की मात्रा सबसे अधिक थी तो बीएचयू में पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 253 थी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार मलदहिया का पीएम 2.5 अधिकतम 280, , पीएम 10 अधिकतम 187, कार्बन 102 था। बीएचयू का एक्यूआई 154 था। इसमें पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 253 और पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 210 रही। भेलूपुर का एक्यूआई 141 था।

पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 171 और पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 162 रही। अर्दली बाजार का एक्यूआई 128 दर्ज किया गया और पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 233, पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 142, नाइट्रोजन की अधिकतम मात्रा 77 रही। शहर में बढ़ते हुए एयर क्वालिटी इंडेक्स को देखते हुए नगर निगम की ओर से स्प्रिंक्लर्स से पानी का नियमित रूप से छिड़काव कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed