फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update varanasi April like heat in September Temprature beyond 37 know when will Rain

Varanasi Weather Update: सितंबर में अप्रैल जैसी गर्मी, पारा 37 के भी पार, जानें कब बदलेगा मौसम का मिजाज

Sat, 02 Sep 2023 10:11 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 02 Sep 2023 10:11 AM IST
सार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में भादो की शुरुआत में ही गर्मी अपना रंग दिखा रही है। 37 डिग्री से ज्यादा तापमान के बीच उमस वाली गर्मी से अभी राहत की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

विज्ञापन
Weather Update varanasi April like heat in September Temprature beyond 37 know when will Rain
गर्मी से लोग बेहाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुबह से ही चिलचिलाती धूप, भीषण गर्मी और भारी उमस। ऐसे मौसम ने सितंबर में अप्रैल-मई की याद दिला दी। वाराणसी समेत आसपास के जिलों में भादो माह की धमक से ही धूप में गर्मी बढ़ गई है। भारी उमस और पसीने से लोग परेशान हैं। शनिवार सुबह की शुरुआत भी चिलचिलाती धूप के साथ हुई है। बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही।  

विज्ञापन


उमस वाली गर्मी की वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं। अधिक गर्मी में सिर चक्कर देने की समस्या बढ़ रही है। अस्पतालों में वायरल समेत खांसी, जुकाम और डायरिया के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। मौसम में आए बदलाव की वजह से शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से अधिक है।
विज्ञापन


वहीं  न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अगले तीन दिन तक मौसम में उमस रहने के आसार हैं। कहा कि पांच सितंबर के बाद मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। तेज बारिश भी हो सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed