फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   weather update rain in varanasi Troubled by overflowing and flood in Ganga weather will remain like this for two days

मौसम का मिजाजः उफनती गंगा से परेशान बनारस में आसमान से आफत की बारिश, दो दिन ऐसे ही रहेगा मौसम

Wed, 11 Aug 2021 12:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 11 Aug 2021 12:18 PM IST
सार

बूंदाबांदी के असर से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज हुई लेकिन बाढ़ के कारण टेंट में रह रहे लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो गई।  बाढ़ की मार झेल रहे वाराणसी को अगले दो दिन मूसलधार बारिश के साथ बिताना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
weather update rain in varanasi Troubled by  overflowing and flood in Ganga weather will remain like this for two days
बाढ़ राहत शिविर में बारिश के कारण परेशानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों  एक तरफ बाढ़ ने कहर ढाया हआ है तो दूसरी तरफ बारिश ने भी परेशान कर रखा है। वाराणसी में बुधवार सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। बूंदाबांदी के असर से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज हुई लेकिन बाढ़ के कारण टेंट में रह रहे लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो गई।  
विज्ञापन


बाढ़ की मार झेल रहे वाराणसी को अगले दो दिन मूसलधार बारिश के साथ बिताना पड़ सकता है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले 48 घंटों में मौसम ऐसा ही रहेगा।  कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ भारी बारिश और कहीं-कहीं वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख और भी बदलेगा।
विज्ञापन


इसकी वजह से उमस में कमी आएगी और तापमान में तो कमी हो चली है। वाराणसी में बुधवार सुबह आसमान में बादलों का कब्जा रहा और सुबह नौ बजे तक बूंदाबांदी जारी रही। आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा है। वाराणसी में गंगा धीरे-धीरे रौद्र रूप आ गईं हैं। बस्तियों की ओर बाढ़ के फैलाव का क्रम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

गंगा के चलते वरुणा का वेग भी बेलगाम है। दोनों नदियों के तटवर्ती दर्जनों मोहल्लों और गांवों में हाहाकारी स्थिति बन गई। शहर भर में 25 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। अपने ही शहर में हजारों लोग शरणार्थी बन गए हैं। इन लोगों ने बाढ़ राहत शिविरों में शरण ली है। बारिश के कारण बाढ़ राहत शिविरों में परेशानी बढ़ गई। जलजमाव हो गया। कच्चे रास्ते पर फिसलन शुरू हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed