फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   weather update purvanchal varanasi temprature is about to touch 44 degree with scorching heat in this summer amid heat wave

उफ्फ ये गर्मी: वाराणसी में 44 के करीब पहुंचा पारा, अभी कुछ दिन और रहेगा हीट वेव का असर, दिन में राह चलना मुश्किल

Sun, 10 Apr 2022 03:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 10 Apr 2022 03:20 PM IST
सार

वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में गर्मी इस कदर भयंकर पड़ रही है कि इस बार कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं। शनिवार के बाद रविवार को भी सूरज की तपिश के बीच पारा 43 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है। 

विज्ञापन
weather update purvanchal varanasi temprature is about to touch 44 degree with scorching heat in this summer amid heat wave
वाराणसी में पड़ रही भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में पिछले चार-पांच दिन से हीट वेव का असर बढ़ता जा रहा है। शनिवार को दिन में पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस सीजन में सर्वाधिक दर्ज किया गया। रविवार को मौसम उसी तरह का है। सूरज की तपिश के बीच 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म पछुआ हवा चलने से ही गर्मी भी अधिक लग रही है।

विज्ञापन


दिन में लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है, शाम को भी बहुत राहत नहीं है। राजस्थान, हरियाणा से आ रही पछुआ हवाओं की वजह से मौसम और गर्म हो गया है। चार पांच दिन से हीट वेव भी चल रही है। सुबह 9 बजे के बाद से ही धूप इतनी तेज हो रही है कि लोग मुंह ढककर या छाता लेकर निकल रहे हैं।  गर्म हवाओं की वजह से दोपहिया चलाने में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


दिन में चौकाघाट फ्लाईओवर, वरुणापुल के साथ ही मलदहिया से लहुराबीर, वाराणसी सिटी जाने वाली सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही कम दिख रही है। घाटों पर सन्नाटा पसरा है।  बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तीन-चार दिन हीटवेव का असर दिखेगा। तापमान में भी बढ़ोतरी के आसार हैं। अगले सप्ताह से देश में कुछ जगहों पर मौसम में बदलाव की संभावना जरूर है, लेकिन उसका असर यहां देखने को नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन का तापमान 
अप्रैल     अधिकतम        न्यूनतम 
09             43.5           20.9
08             43.0            20.0
07             42.2            20.1
06             42.1            21.5
05             42.1            21.0
(तापमान डिग्री सेल्सियस में )

शरीर में पानी की मात्रा कम न हो

तेज धूप और गर्मी बढ़ने की वजह से आम जनजीवन पर भी असर पड़ रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि इस मौसम में डिहाइड्रेशन होने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में शरीर में पानी की मात्रा कम न होनी चाहिए।  दीनदयाल और मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में ओपीडी में पेट संबंधी बीमारी से परेशान मरीज पहुंच रहे हैं।  फिजिशियन डॉ. पीके सिंह ने बताया कि इस समय उल्टी, दस्त की समस्या अधिक होती है। शरीर में पानी की मात्रा कम नहीं होनी चाहिए। साथ ही संतुलित खानपान, धूप से बचने की सलाह दी जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed