{"_id":"647333e1a94ef2d1e6089898","slug":"weather-report-weather-changed-again-in-varanasi-along-with-the-heat-nautpa-can-disturb-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Report: वाराणसी में मौसम का फिर बदला मिजाज, गर्मी के साथ ही 'नौतपा' कर सकता है परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Report: वाराणसी में मौसम का फिर बदला मिजाज, गर्मी के साथ ही 'नौतपा' कर सकता है परेशान
Sun, 28 May 2023 04:28 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 28 May 2023 04:28 PM IST
सार
वाराणसी में जिस तरह का मौसम बना है, उससे ऐसा लग रहा है की नौतपा का असर भी देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान में भी पिछले 24 घंटों की तुलना में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
वाराणसी में पड़ रही भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में रविवार की सुबह हवा की रफ्तार थमने से मौसम एक बार फिर गर्म हो गया। सुबह से ही धूप बहुत तेज हो गई,इस वजह से गर्मी फिर से लौट आई । जिस तरह का मौसम बना है, उससे ऐसा लग रहा है की नौतपा का असर भी देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान में भी पिछले 24 घंटों की तुलना में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शनिवार को बढ़कर 36.6 पहुंच गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो गया है। इस वजह से मौसम साफ रहने और दिन में तीखी धूप होने की संभावना है। तापमान में भी बढ़ोतरी के आसार हैं।
यह भी पढ़ें- IMS BHU ने किया कमाल: डॉक्टरों ने बदला हृदय की महाधमनी का रास्ता, पहली बार हुई ऐसी सर्जरी, महिला स्वस्थ्य
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार आने वाले दो तीन दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने के आसार हैं। तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- IMS BHU ने किया कमाल: डॉक्टरों ने बदला हृदय की महाधमनी का रास्ता, पहली बार हुई ऐसी सर्जरी, महिला स्वस्थ्य
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार आने वाले दो तीन दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने के आसार हैं। तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।