{"_id":"6476b9382288e7387b0e0989","slug":"weather-news-the-humidity-increased-due-to-strong-sunlight-in-varanasi-the-meteorological-department-gave-a-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather news: वाराणसी में तेज धूप से बढ़ी उमस, मौसम विभाग ने दे डाली चेतावनी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather news: वाराणसी में तेज धूप से बढ़ी उमस, मौसम विभाग ने दे डाली चेतावनी!
Wed, 31 May 2023 08:34 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 31 May 2023 08:34 AM IST
सार
बीएचयू के मौसम विज्ञान विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। जो तापमान सोमवार को 39.8 डिग्री था, वह मंगलवार को बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन
वाराणसी में पड़ रही भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तेज धूप और गर्म हवाओं से मौसम फिर बदल गया। दिन में उमस भरी गर्मी महसूस की गई। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अगले चार दिनों तक मौसम ऐसे ही रहेगा। तापमान और बढ़ सकता है। बुधवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Cancelled Trains: गोरखपुर-वाराणसी के यात्री ध्यान दें, 19 जून तक रद्द रहेंगी ये सात ट्रेंनें, ये रही लिस्ट
विज्ञापन
बीएचयू के मौसम विज्ञान विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। जो तापमान सोमवार को 39.8 डिग्री था, वह मंगलवार को बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तेज धूप ने उमस और बढ़ा दी। न्यूनतम तापमान भी बढ़ा है। रात में जो तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, वह 24 घंटे पहले तक 25.2 डिग्री था। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि अगले चार दिनों तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा।
विज्ञापन