फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather in Varanasi to change from next week monsoon rains likely after 20 june update

UP Weather: वाराणसी में अगले सप्ताह से बदलेगा मौसम, 20 के बाद मानसून की बारिश के आसार; देखें अपडेट

Thu, 11 Jun 2026 06:05 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 11 Jun 2026 06:05 AM IST
सार

Varanasi Weather: वाराणसी में भीषण गर्मी और तेज धूप का असर जारी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान औसत से 2.3 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग और बीएचयू के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले सप्ताह से मौसम बदल सकता है तथा 20 जून के बाद मानसून की बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: वाराणसी में इन दिनों तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले चार दिनों से लगातार पड़ रही तीखी धूप के कारण दिन के समय बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण हो गया है। सड़क पर चलते समय लोगों को ऐसा महसूस हो रहा है मानो सामने से गर्म आंच आ रही हो। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है, जिससे आमजन बेचैन हैं।

विज्ञापन


बुधवार को भी मौसम का यही मिजाज बना रहा। मौसम में आए तेज बदलाव के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम होकर 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल इस सप्ताह तक लोगों को गर्मी और लू जैसे हालात का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि अगले सप्ताह से मौसम में बदलाव की संभावना दिखाई दे रही है। मानसून की गतिविधियां धीरे-धीरे सक्रिय हो रही हैं, जिससे राहत की उम्मीद बढ़ गई है।

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस सप्ताह तेज धूप और बढ़ते तापमान का असर बना रहेगा, लेकिन अगले सप्ताह से मानसून करवट ले सकता है। उनके अनुसार इस बार मानसून की रफ्तार सामान्य दिखाई दे रही है और 20 जून के बाद अच्छी बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं।

गौरतलब है कि वाराणसी में सामान्य तौर पर मानसून 20 जून तक पहुंच जाता है। पिछले वर्ष मानसून की रफ्तार धीमी रहने के कारण 25 जून के बाद बारिश शुरू हुई थी। इस बार मौसम विभाग को उम्मीद है कि मानसून समय पर दस्तक देगा। यदि 20 जून के बाद बारिश शुरू होती है तो लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में गिरावट आने की संभावना है। फिलहाल तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed