{"_id":"6045a5f8cab59209604a5efc","slug":"weather-forecast-today-updates-in-varanasi-two-degrees-temperature-decrease-due-to-effect-of-air-humidity-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: हवा में नमी से धूप का असर कम, गर्मी अभी भी बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम अपडेट: हवा में नमी से धूप का असर कम, गर्मी अभी भी बरकरार
Mon, 08 Mar 2021 09:50 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 08 Mar 2021 09:50 AM IST
विज्ञापन
varanasi weather
- फोटो : varanasi weather
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में दिन में धूप के साथ ही हवा में नमी भी देखने को मिली। यही कारण है कि अन्य दिनों की अपेक्षा शनिवार के साथ रविवार को भी धूप का असर कम रहा। शाम को भी गर्मी थोड़ी कम रही। मौसम में अचानक बदलाव का असर तापमान पर भी रहा। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई। शनिवार सुबह मौसम साफ रहा।
सुबह धूप निकली और दोपहर तक अधिक तेज रही। इस बीच दिन में नम हवाएं भी चलती रहीं, जिसकी वजह से अन्य दिनों की तुलना में गर्मी का अहसास भी कम रहा। शुक्रवार को अधिकतम 34.6 डिग्री सेल्सियस की जगह शनिवार को दो डिग्री कम होकर 32.6 डिग्री पहुंच गया।
न्यूनतम तापमान 14 की जगह 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि दो-तीन दिन तक तापमान में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। अगले सप्ताह से एक बार फिर मौसम में बदलाव होने के आसार है।