{"_id":"60b5e7dc8ebc3e2db80cfd39","slug":"weather-changed-in-many-districts-of-purvanchal-including-varanasi-rains-brought-relief-from-the-heat-and-humidity","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में अचानक बदला मौसम, गर्मी और उमस से झमाझम बारिश ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में अचानक बदला मौसम, गर्मी और उमस से झमाझम बारिश ने दी राहत
Tue, 01 Jun 2021 01:27 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 01 Jun 2021 01:27 PM IST
सार
हवा की रफ्तार तेज होने के साथ ही बारिश भी शुरू हुई। 20 से 25 मिनट की बारिश में ही कई जगहों पर जल जमाव हो गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो.मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि दो तीन दिनों से जिस तरह से हवा में नमी होने के साथ ही तापमान बढ़ रहा था ,यह उसी का असर है।
विज्ञापन
वाराणसी के इंग्लिशिया लाइन पर बीच सड़क गिरा नीम का पेड़। आवागमन बाधित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में पिछले दो दिनों से उमसभरी गर्मी के बाद मंगलवार की दोपहर झमाझम बारिश ने लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई है। करीब 20 मिनट तक तेज बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना हो गया है। गर्मी से परेशान लोग इस मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए। वहीं सड़कों पर फिर से कीचड़ और फिसलन बढ़ने से राहगीरों को फजीहत भी हुई।
विज्ञापन
वाराणसी में दोपहर करीब सवा 12 बजे गरज ,चमक और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू होने से लोगो को उमस से राहत मिली। हवा की रफ्तार तेज होने के साथ ही बारिश भी इतनी हुई कि देखते ही देखते 20 से 25 मिनट की बारिश में ही शहर की कई सड़कों पर जल-जमाव हो गया।
विज्ञापन
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो.मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि दो तीन दिनों से जिस तरह से हवा में नमी होने के साथ ही तापमान बढ़ रहा था ,यह उसी का असर है।
विज्ञापन
जौनपुर में बारिश से लोगों को राहत
बारिश के बाद जौनपुर शहर का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर में करीब पौने 12 बजे अचानक मौसम बदला। आसमान में बादल छाए और तेज बारिश शुरू हुई। करीब 20 मिनट तक झमाझम बारिश और फिर ठंडी हवाओं ने लोगों को बारिश से राहत पहुंचाई है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक पंकज जायसवाल ने बताया कि प्री मानसून के कारण बारिश हुई है। अगले दो-तीन दिनों तक छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। तेज हवाएं चलती रहेंगी। मिर्जापुर और भदोही सहित कई जिलों में भी बारिश की सूचना है।
बिजली गिरने से दो किशोरों की मौत
जौनपुर जिले के भीलमपुर गांव में मंगलवार की दोपहर बिजली गिरने से दो किशोरों की मौत हो गई। दोनों आम बीनने बाग में गए थे। दो अन्य गांवों में भी बिजली गिरने से महिला और एक किशोर झुलस गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मंगलवार की दोपहर तेज हवा चलने पर भीलमपुर गांव के कुछ किशोर आम बीनने बाग में गए थे।
अचानक बारिश शुरू होने पर सभी आम के पेड़ के नीचे छिप गए। इसी दौरान बिजली गिरने से बसंत (14) पुत्र अमृत लाल और सौरभ गुप्ता (14) पुत्र कृष्ण चंद्र झुलस गए। उन्हें सीएचसी सुजानगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, बौरई गांव में बिजली गिरने से रेखा देवी (34) पत्नी सुनील यादव और पोखरा गांव निवासी रजनीश यादव (16) पुत्र रामआसरे यादव झुलस गए। उनका सीएचसी में उपचार चल रहा है।
अचानक बारिश शुरू होने पर सभी आम के पेड़ के नीचे छिप गए। इसी दौरान बिजली गिरने से बसंत (14) पुत्र अमृत लाल और सौरभ गुप्ता (14) पुत्र कृष्ण चंद्र झुलस गए। उन्हें सीएचसी सुजानगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, बौरई गांव में बिजली गिरने से रेखा देवी (34) पत्नी सुनील यादव और पोखरा गांव निवासी रजनीश यादव (16) पुत्र रामआसरे यादव झुलस गए। उनका सीएचसी में उपचार चल रहा है।