फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   weather change affect of mouth ulcers and throat pain occur with viral fever

बरतें सावधानियां: बदलते मौसम में मुंह में निकल रहे छाले, गले में दर्द की समस्या; इन 4 बातों का रखें खास ख्याल

Tue, 05 Mar 2024 12:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 05 Mar 2024 12:02 PM IST
सार

वाराणसी के अस्पतालों की ओपीडी में वायरल फीवर के साथ मुंह में छाले व गले में दर्द जैसी परेशानी ज्यादा बढ़ी है। हर रोज इस तरह की परेशानी के साथ मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉक्टर मौसम में होने वाले बदलाव को इसकी वजह बता रहे हैं।

विज्ञापन
weather change affect of mouth ulcers and throat pain occur with viral fever
जाली एमबीबीएस अलॉटमेंट लेटर मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंह में छाले, गले में दर्द की समस्या भी बढ़ रही है। इसके अलावा बुखार भी है। इन दिनों अस्पतालों में इस तरह की समस्या वाले मरीजों की संख्या कुछ अधिक देखने को मिल रही है। बच्चों के साथ ही बड़े भी मुंह में छाले निकलने से परेशान हैं। डॉक्टर मौसम में होने वाले बदलाव को इसकी वजह बता रहे हैं।

विज्ञापन


मौसम में पिछले 15 दिन से तेजी से बदलाव दिख रहा है। बीएचयू और मंडलीय अस्पताल में ईएनटी की ओपीडी में मुंह में छाले निकलने और गले में दर्द होने की समस्या लिए लोग पहुंच रहे हैं। इसमें कुछ लोग होंठ सूखने और दर्द होने से परेशान हैं। बीएचयू अस्पताल में ईएनटी डिपार्टमेंट में करीब 50 मरीज ऐसे आ रहे हैं, जबकि पंद्रह दिन पहले तक यह संख्या 25 से 35 तक रहती थी।
विज्ञापन


आईएमएस बीएचयू के ईएनटी डिपार्टमेंट में चिकित्सक डॉ. विश्वंभर सिंह का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल फीवर से लोग ग्रसित हो जाते हैं। बुखार और दर्द से राहत के लिए बिना चिकित्सकीय सलाह के प्राय: लोग दवा भी ले लेते हैं। इस कारण दवा के दुष्प्रभाव से भी कभी-कभी छाले निकलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत

मंडलीय अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीपी गुप्ता का कहना है कि ओपीडी में इन दिनों करीब 100 बच्चे आ रहे हैं, जिसमें 20 से 25 के गले में दर्द, मुंह में छाले निकलने की समस्या मिल रही है। पिछले माह तक यह संख्या 10 तक रहती थी। बदलते मौसम में बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उनको बहुत गर्म और बहुत ठंडी चीज खिलाने से बचना चाहिए।

ये बरतें सावधानी
  • सुबह-शाम गले को ढककर रखना चाहिए।
  • पंखा चलाकर सोने से बचना चाहिए।
  • फ्रीज में रखी चीजों को खाने से परहेज करें।
  • बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed