{"_id":"60caf8d6f667f06e016490ef","slug":"waterlogging-in-sir-sundar-lal-hospital-of-bhu-due-to-heav-rain-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बारिश से बीएचयू अस्पताल में जलभराव, तीमारदार परेशान, एंबुलेंस को अस्पताल तक पहुंचने में हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बारिश से बीएचयू अस्पताल में जलभराव, तीमारदार परेशान, एंबुलेंस को अस्पताल तक पहुंचने में हो रही परेशानी
Thu, 17 Jun 2021 12:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:55 PM IST
सार
वाराणसी में गुरुवार सुबह काफी बारिश हुई। जिसकी वजह से सर सुंदर लाल अस्पताल में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
सर सुंदर लाल अस्पताल में हुआ जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
वाराणसी में गुरुवार की सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। जहां लोगों को उमस से राहत मिली है, तो वहीं लोगों को जलभराव की समस्या ने परेशान कर दिया है। शहर के कई इलाकों में सड़कें पानी से तालाब बन गई हैं। वहीं बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल परिसर में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
सड़कों पर हुए जलजमाव के कारण एंबुलेंस को भी अस्पताल तक पहुंचने में देरी हो रही है। तीमारदारों और मरीजों को भी काफी परेशानी का सामने करना पड़ रहा है। मरीजों को अस्पताल तक ले जाने में परिजन काफी निराश दिख रहे हैं, वहीं मेडिकल से दवा लाने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन