फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Water tourism Two electric cruise vehicle catamarans leave from Kolkata for Ayodhya and Varanasi

Water tourism: कोलकाता से अयोध्या व वाराणसी के लिए दो इलेक्ट्रिक क्रूज व्हीकल कटमरैन रवाना, होंगे ये फायदे

Tue, 09 Jan 2024 08:51 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 09 Jan 2024 08:51 AM IST
सार

जल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को कोलकाता से अयोध्या और वाराणसी के लिए दो इलेक्ट्रिक क्रूज व्हीकल कटमरैन रवाना किए गए हैं। दोनों ही क्रूज 22 जनवरी से पहले काशी और अयोध्या पहुंच जाएंगे। कटमरैन में 75 से 100 लोगों के बैठने की क्षमता है। एक कटमरैन की कीमत लगभग 16 करोड रुपये है।

विज्ञापन
Water tourism Two electric cruise vehicle catamarans leave from Kolkata for Ayodhya and Varanasi
कोलकाता से इलेक्ट्रिक क्रूज कटमरैन काशी और अयोध्या के लिए रवाना - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय बंदरगाह, जलमार्ग और जहाजरानी मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने सोमवार को कोलकाता से अयोध्या और वाराणसी के लिए दो इलेक्ट्रिक क्रूज व्हीकल कटमरैन रवाना किया। दोनों ही क्रूज 22 जनवरी से पहले काशी और अयोध्या पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन

परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि सर्वानंद सोनोवाल की अध्यक्षता में सोमवार को कोलकाता में इनलैंड वॉटर डेवलपमेंट काउंसिल (आईडब्ल्यूडीसी) की पहली बैठक हुई। कटमरैन में 75 से 100 लोगों के बैठने की क्षमता है। एक कटमरैन की कीमत लगभग 16 करोड रुपये है। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य में मिलाकर कल 111 इनलैंड वॉटरवेज हैं। इनमें से 11 यूपी में हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में इनलैंड वॉटर वेज की संभावना अधिक है। इससे एक तरफ जहां प्रदूषण की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। वहीं राजस्व की भी प्राप्ति होगी। इससे सड़कों पर बढ़ रहे यातायात के दबाव को भी कम करने में मदद मिलेगी। इससे नदियों के किनारे रहने वाले किसानों को फायदा होगा। उत्पाद कम लागत एवं कम समय में बाजार तक एक शहर से दूसरे शहर पहुंचाए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed