फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Water ship floating in sangam in mahakumbh

महाकुंभ में संगम तक पहुंचाएंगे पानी के जहाज, श्रद्धालुओं को मिलेगा नए अंदाज का आनंद

Mon, 23 Jul 2018 06:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 23 Jul 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
Water ship floating in sangam in mahakumbh
demo pic
अगले साल प्रयाग में होने वाले महाकुंभ में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को पहली बार गंगा की लहरों पर पानी के जहाज नजर आएंगे। इनलैंड वाटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (आईडब्ल्यूएआई) और मेला प्रशासन इन्हें संयुक्त रूप से संचालित करेंगे।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, आईडब्ल्यूएआई भी एक-दो जहाज मुहैया कराएगा। फिलहाल, फेरी सर्विस शुरू करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत संगम से 10-10 किलोमीटर दोनों तरफ पानी के जहाजों से आवागमन होगा। 10 किलोमीटर के दायरे में कई स्थानों पर तैरने वाली जेट्टी तथा छोटे टर्मिनल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


फेरी सर्विस का उद्देश्य श्रद्धालुओं और पर्यटकों को परिवहन के एक अलग अंदाज का आनंद देना है। साथ ही सड़कों पर यातायात के दबाव को कम करते हुए उन्हें संगम तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम चरण में वाराणसी से हल्दिया के बीच गंगा में जलमार्ग विकसित किया जा रहा है। नवंबर तक वाराणसी टर्मिनल का कार्य पूरा करने के साथ ही जहाजों का संचालन किया जाना है। वाराणसी से इलाहाबाद और आसपास के जिलों से भी इस सुविधा के लिए सर्वे किया जा रहा है।


देश-विदेश के पर्यटकों और श्रद्धालुओं को अलग अहसास दिलाने के लिए पर्यटन एजेंसियों ने क्रूज संचालित करने की योजना बनाई है। फिलहाल कोलकाता से पटना तक आने वाले क्रूज अब इलाहाबाद तक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed