{"_id":"6688d3cd34d6c66434074780","slug":"water-level-of-ganga-rising-in-varanasi-due-to-rain-in-mountains-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पहाड़ों पर हो रही बारिश का पूर्वांचल की नदियों पर असर, काशी में हर घंटे 10 मिमी बढ़ रहा गंगा का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पहाड़ों पर हो रही बारिश का पूर्वांचल की नदियों पर असर, काशी में हर घंटे 10 मिमी बढ़ रहा गंगा का जलस्तर
Sat, 06 Jul 2024 10:54 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 06 Jul 2024 10:54 AM IST
सार
पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर पूर्वांचल समेत पूरे प्रदेश की नदियों पर होने लगा है। नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार वाराणसी में गंगा का जलस्तर 58.27 मीटर पहुंच गया है।
विज्ञापन
वाराणसी गंगा घाट
- फोटो : रोहित सोनकर
विस्तार
पहाड़ों पर हो रही बारिश के असर अब मैदानी इलाकों में नजर आने लगा है। गंगा के जलस्तर में भी अब तेजी से बढ़ाव शुरू हो गया है। बनारस में गंगा के जलस्तर में हर घंटे 10 मिलीमीटर की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार देर शाम गंगा का जलस्तर 58.27 मीटर पहुंच गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 36 सेंटीमीटर बढ़कर 58.17 मीटर पहुंच गया था। गंगा के जलस्तर में 20 मिलीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव हो रहा था। दोपहर एक बजे गंगा का जलस्तर 58.22 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा के जलस्तर में सुबह दस बजे से 10 मिलीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव हो रहा है। शाम को छह बजे गंगा का जलस्तर 58.27 मीटर पहुंच चुका था और बढ़ाव जारी है।
विज्ञापन
वाराणसी में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का निशान 71.262 मीटर है। केंद्रीय जल आयोग की मानें तो पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण गंगा के जलस्तर में बढ़ाव हो रहा है।