फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Water hyacinth turns deadly in Varuna 5 buffaloes die of suffocation in Varanasi villagers create uproar

वरुणा में जलकुंभी बनी जानलेवा: काशी में 5 भैंसों की दम घुटने से मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा; मुआवजे की मांग

Fri, 07 Aug 2026 11:27 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 07 Aug 2026 11:27 PM IST
सार

Varanasi News: सेवापुरी क्षेत्र में वरुणा नदी की जलकुंभी में फंसकर पांच भैंसों की मौत हो गई। पशुपालक नत्थू यादव ने करीब 8.15 लाख रुपये के नुकसान का दावा करते हुए मुआवजे की मांग की। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में फायर ब्रिगेड और अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Water hyacinth turns deadly in Varuna 5 buffaloes die of suffocation in Varanasi villagers create uproar
माैके पर भीड़ और पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

वाराणसी के सेवापुरी क्षेत्र में वरुणा नदी में फैली जलकुंभी एक पशुपालक के लिए भारी नुकसान का कारण बन गई। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे नदी में नहाने उतरी पांच भैंसें जलकुंभी में फंस गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मुआवजे की मांग की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बड़ागांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी पशुपालक नत्थू यादव रोज की तरह करीब 25 भैंसों को चराने के लिए वरुणा नदी किनारे लेकर गए थे। इसी दौरान पांच भैंसें नदी में उतर गईं। नदी में महीनों से जमा जलकुंभी में फंसने के कारण वे बाहर नहीं निकल सकीं और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। इनमें से दो भैंसें बह गईं, जबकि तीन जलकुंभी के बीच मृत अवस्था में पड़ी रहीं।

विज्ञापन
Trending Videos

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस और प्रशासन ने समय पर गंभीरता नहीं दिखाई, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। बाद में सूचना पर फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पशुपालक नत्थू यादव ने बताया कि वह करीब 15 दिन पहले पंजाब से भैंसें खरीदकर लाए थे। उन्होंने एक भैंस की कीमत करीब 1.60 लाख रुपये बताई। उनके अनुसार, पांचों भैंसों की कुल कीमत लगभग 8.15 लाख रुपये है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित मुआवजे की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि वरुणा नदी में महीनों से जलकुंभी और गंदगी जमा है। इसे हटाने के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि संबंधित अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की भी अनदेखी की। यदि समय रहते जलकुंभी हटाई गई होती तो यह हादसा टाला जा सकता था। भैंसों को बचाने के लिए बबलू नामक युवक ने नदी में छलांग भी लगाई, लेकिन वह उन्हें नहीं बचा सका। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed