फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Waiting for the date for admission in UG, PG in BHU

Varanasi: बीएचयू में यूजी और पीजी की खाली सीटों पर दाखिले के लिए तिथि का इंतजार, मॉप अप राउंड वालों को मौका

Mon, 16 Oct 2023 11:59 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 16 Oct 2023 11:59 AM IST
सार

बीएचयू में यूजी और पीजी की खाली सीटों पर दाखिले के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग शुरू होने का इंतजार है। इसमें मुख्य परिसर के विभागों के साथ ही बीएचयू से जुड़े कॉलेजों के लिए भी काउंसिलिंग से सीटें भरी जाएंगी।

विज्ञापन
Waiting for the date for admission in UG, PG in BHU
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में यूजी और पीजी की खाली सीटों पर दाखिले के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग शुरू होने का इंतजार है। इसमें मुख्य परिसर के विभागों के साथ ही बीएचयू से जुड़े कॉलेजों के लिए भी काउंसिलिंग से सीटें भरी जाएंगी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में सत्र 2023-24 में दाखिले के लिए पहले चरण की काउंसिलिंग पूरी होने के बाद इस समय यूजी, पीजी को मिलाकर करीब पांच हजार से अधिक सीटों अभी भी बची हैं। विश्वविद्यालय की ओर से इसके लिए इसके लिए मॉप अप राउंड चलाकर सीटों को भरने का निर्णय लेते हुए अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया गया है।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों ने नियमानुसार इसके लिए पंजीकरण कराया है। ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थी भी प्रवेश लेने की तैयारी में जुटे हैं। हालांकि अभी विश्वविद्यालय की ओर से यूजी, पीजी में काउंसिलिंग की तिथि जारी नहीं की गई हैं, लेकिन माना जा रहा है कि इसी सप्ताह के अंत से ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू कराई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed