फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Waiting for covid vaccine at corona vaccination centers in varanasi angry people uproar

वाराणसी का हाल: टीकाकरण केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन का होता रहा इंतजार, नाराज लोगों का हंगामा

Tue, 18 May 2021 01:25 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 18 May 2021 01:25 AM IST
सार

काशी विद्यापीठ विकास खंड के रमना गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लोग सुबह 9 बजे ही आ गए। टीका लगाने वाली एएनएम भी सुबह 10 बजे पहुंच गई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग से टीका लेकर कर्मचारी दोपहर 12 बजे पहुंचा। 

विज्ञापन
Waiting for covid vaccine at corona vaccination centers in varanasi angry people uproar
कोरोना का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी  में कोरोना टीकाकरण को लेकर सोमवार को केंद्रों की संख्या तो बढ़ा दी गई लेकिन कई केंद्रों पर टीके का इंतजार होता रहा। अधिकांश केंद्रों पर वैक्सीन देर से पहुंचने पर लोगों ने हंगामा भी किया। इस कारण मामला शांत कराने पुलिस को पहुंचना पड़ा।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरुआती दिनों में जहां शहरी और ग्रामीण इलाकों में 75 केंद्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई थी, वहीं सोमवार को संख्या बढ़ाकर 92 कर दी गई। इसमें 18 से 44 साल वालों के लिए 18 की जगह अब 26 केंद्र हो गए हैं जबकि 45 साल से अधिक के लोगों के लिए 57 से बढ़ाकर संख्या 66 कर दी गई।
विज्ञापन


सोमवार को लोग केंद्रों पर समय से पहुंच गए लेकिन वैक्सीन के लिए  इंतजार करना पड़ा। कुछ केंद्रों पर सुबह 11 तो कहीं दोपहर 12 बजे तक वैक्सीन नहीं पहुंच पाई। इस वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सोमवार को राजातालाब के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखिनी में 230, रोहनिया में 240 और पीएचसी चिरईगांव पर 271 लोगों को टीका लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रमना में दोपहर बाद शुरू हुआ टीकाकरण

काशी विद्यापीठ विकास खंड के रमना गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लोग सुबह 9 बजे ही आ गए। टीका लगाने वाली एएनएम भी सुबह 10 बजे पहुंच गई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग से टीका लेकर कर्मचारी दोपहर 12 बजे पहुंचा।

इसको लेकर लोगों की कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। टीका देर से पहुंचने के कारण दोपहर 12 बजकर 39 मिनट तक महज 5 लोगों को लग पाया। रमना प्रधान अमित पटेल ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र 10 बजे खुलता है और 2 बजे बंद हो जाता है।

केंद्रों पर टीकाकरण के लिए लगी रही लंबी कतार

मोबाइल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद लोग सुबह ही सुबह 9 बजे ही केंद्रों पर पहुंच गए थे। समय से टीका न लगने की वजह से कई केंद्रों पर लोगों की लंबी कतार लगी रही। महिला अस्पताल कबीरचौरा में केंद्र के हाल के बाहर तक कतार लगी रही, जबकि एनडीआरएफ हॉस्पिटल चौकाघाट पर टीकाकरण के लिए बाहर सड़क तक लोग लाइन में लगे रहे। राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज चौकाघाट, सीएचसी दुर्गा कुंड सहित अन्य केंद्रों पर भी लोगों की लाइन लगी रही।

सारनाथ के पतेरवां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दूसरी डोज न लगने से नाराज लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने समझा-बुझाकर टीकाकरण शुरू करवाया। चिकित्सक डॉ. अभिमन्यु ने बताया कि नियमानुसार दूसरी डोज अब पहली डोज लगने के 12 से 16 सप्ताह बाद लगनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed