{"_id":"60ca3d2f8ebc3e2cd3004516","slug":"wait-is-over-learning-driving-license-slot-will-be-available-from-21-june-know-how-many-applicants-will-be-tested-in-one-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्म: लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 21 जून से मिलेगा स्लॉट, हर दिन इतने आवेदकों की होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार खत्म: लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 21 जून से मिलेगा स्लॉट, हर दिन इतने आवेदकों की होगी परीक्षा
Wed, 16 Jun 2021 11:34 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:34 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण के चलते 19 अप्रैल से लाइसेंस प्रक्रिया पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी। अब परिवहन आयुक्त धीरज शाहू ने आदेश जारी कर 21 जून से लर्निंग लाइसेंस को बहाल कर दिया है। इससे पहले एक जून से स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनने शुरू हो गए थे।
विज्ञापन
दो महीने से बंद था आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का इंतजार कर रहे आवेदकों के लिए अच्छी खबर है। कोरोना संक्रमण के चलते लर्निग लाइसेंस पर लगी रोक 21 जून से समाप्त हो जाएगी। हर दिन ऑनलाइन आवेदन कर 150 लोग अपना समय तय करके परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
दरअसल, कोरोना संक्रमण के चलते 19 अप्रैल से लाइसेंस प्रक्रिया पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी। अब परिवहन आयुक्त धीरज शाहू ने आदेश जारी कर 21 जून से लर्निंग लाइसेंस को बहाल कर दिया है। इससे पहले एक जून से स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनने शुरू हो गए थे। 3
विज्ञापन
एआरटीओ प्रशासन सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि जिन आवेदकों के स्लाट निरस्त किए गए हैं, उनकी धनराशि जमा है। उन्हें केवल अपने स्लॉट बुक कराने हैं। 21 जून से लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ऑनलाइन परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन