{"_id":"6d56e43d4f0c3e0ef0c01ad4cf116058","slug":"visit-ganga-ghats-of-kashi-and-will-now-sukunbri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब और सुकूनभरी होगी काशी के गंगा घाटों की सैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब और सुकूनभरी होगी काशी के गंगा घाटों की सैर
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Mon, 06 Jul 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी के गंगा घाटों की सैर अब और सुहानी हो जाएगी। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने यहां के प्रमुख घाटों पर सुविधाओं के विस्तार के लिए 3.60 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। घाटों पर पोर्टेबल चेंजिंग रूम और यूरिनल बनेंगे। तीन सीट वाले आरसीसी बेंच और पत्थरनुमा तख्त पर आप सुकून के पल गुजार सकेंगे।
नई छतरियां, वाटर प्यूरीफायर, डस्टबिन के अलावा घाटों की महत्ता और हेरिटेज भवनों की जानकारी देने वाले ग्लोसाइन बोर्डों से खूबसूरती और निखरेगी। ये सभी सुविधाएं साल भर के अंदर मुहैया करा देने की तैयारी है। इसके लिए 18 जुलाई को नगर निगम में टेंडर खोला जाएगा। पोर्टेबल चेंजिंग रूम के लिए पचास लाख पांच हजार रुपये की रकम निर्धारित है। घाटों पर जरूरत के आधार पर इनका निर्माण कराया जाएगा। इनके तैयार होने के बाद महिला श्रद्धालुओं को गंगा स्नान के बाद कपड़े बदलने के लिए परेशान नहीं होना होगा।
18 लाख रुपये से घाटों पर थ्री सीटर पोर्टेबल यूरिनल का प्रबंध होगा। पोर्टेबल होने के नाते इन चेजिंग रूम और यूरिनल को बाढ़ या किसी अन्य जरूरतों के आधार पर आसानी से इधर-उधर किया जा सकेगा। श्रद्धालुओं, सैलानियों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए 98 लाख 28 हजार रुपये से 18 वाटर प्यूरीफायर लगाए जाएंगे। तीन लाख पंचानवे हजार दो सौ रुपये से 50 लीटर क्षमता की 76 डस्टबिन, 13 लाख दो हजार रुपये से तीन सीटर 72 आरसीसी बेंच, एक लाख 89 हजार रुपये से 60 नई छतरियां और 16 लाख 50 हजार रुपये से पत्थरनुमा दिखने वाले 60 तख्त की व्यवस्था की जाएगी।