फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vishwa Hindu Sena National President outraged by Maulana Jarjis Ansari statement demands NSA action

UP: मौलाना जरजिस अंसारी के बयान पर भड़के विश्व हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, रासुका की मांग; दी चेतावनी

Fri, 17 Jul 2026 12:41 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 17 Jul 2026 12:41 PM IST
सार

विश्व हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिल भारत हिन्दू महासभा (युवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण पाठक ने मौलाना जरजिस अंसारी के भगवान श्रीकृष्ण संबंधी बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने बयान को धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला बताते हुए मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रासुका के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Vishwa Hindu Sena National President outraged by Maulana Jarjis Ansari statement demands NSA action
अरुण पाठक और मौलाना जरजिस अंसारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: भगवान श्रीकृष्ण को लेकर मौलाना जरजिस अंसारी के कथित बयान पर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अब विश्व हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिल भारत हिन्दू महासभा (युवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण पाठक ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए मौलाना के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


वाराणसी में जारी बयान में अरुण पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी मौलाना जरजिस अंसारी ने एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण को लेकर जो टिप्पणी की है, वह करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौलाना का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है और उन्हें यह समझ नहीं है कि किस मंच पर और किस विषय पर क्या बोलना चाहिए।
विज्ञापन


अरुण पाठक ने कहा कि मौलाना के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। उनका आरोप है कि इस तरह के बयान समाज में वैमनस्य फैलाने के उद्देश्य से दिए जा रहे हैं, जिससे हिंदू-मुस्लिम विवाद पैदा हो सकता है और कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े विषयों पर किसी भी प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। ऐसे मामलों में प्रशासन को निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बयान देने का दुस्साहस न कर सके।

गौरतलब है कि हाल ही में मौलाना जरजिस अंसारी का एक बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि भगवान श्रीकृष्ण भी पांचों वक्त की नमाज पढ़ा करते थे। इस बयान के सामने आने के बाद विभिन्न हिंदू संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। इसी क्रम में अरुण पाठक ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से किसी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, मौलाना जरजिस अंसारी की ओर से भी इस विवाद पर कोई नया बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed