{"_id":"612deb028ebc3e7a1b2545d7","slug":"vip-workers-submitted-a-memorandum-to-dm-regarding-reservation-vip-party-will-contest-on-154-assembly-seats-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: वीआईपी के कार्यकर्ताओं ने आरक्षण को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन, जिलाध्यक्ष बोले- पार्टी 154 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: वीआईपी के कार्यकर्ताओं ने आरक्षण को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन, जिलाध्यक्ष बोले- पार्टी 154 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव
Tue, 31 Aug 2021 02:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 31 Aug 2021 02:10 PM IST
विज्ञापन
वीआईपी कार्यकर्तओं ने डीएम से की मुलाकात।
- फोटो : अमर उजाला
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने मंगलवार को वाराणसी में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा। वीआईपी के जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार साहनी की अध्यक्षता कार्यकर्ता जिला मुला मुख्यालय पहुंचे थे।
विज्ञापन
राइफल क्लब सभागार में मौजूद पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी के सामने आरक्षण के मुद्दों पर अपनी बात रखी। जिला अध्यक्ष सुजीत ने बताया कि वीआईपी के सभी कार्यकर्ता जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा से उम्मीद करते हैं कि हमारे ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल को हमारी मांगों से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
इसी के साथ सुजीत साहनी ने कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वीआईपी पार्टी 154 सीटों पर अपने प्रत्याशी को उतारेगी।