{"_id":"59c28f514f1c1b2a688b585e","slug":"vindhyachal-to-varanasi-and-allahabad-bus-at-every-15-minute-in-navratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदीय नवरात्र: विंध्याचल से बनारस, इलाहाबाद के लिए 15 मिनट पर बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदीय नवरात्र: विंध्याचल से बनारस, इलाहाबाद के लिए 15 मिनट पर बस
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Wed, 20 Sep 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
up roadways
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी रोडवेज प्रबंधन ने शारदीय नवरात्र मेले के दौरान विंध्याचल में उमड़ने वाले लाखों भक्तों की सुविधा के लिए 50 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए उसने बाहर से बसों को बुलाया है। बुलाई गई सभी बसें बुधवार की रात से चलने लगी है।
बनारस व इलाहाबाद जाने वाले यात्रियों को प्रत्येक 15 मिनट पर बस निकलेंगी जबकि जौनुपर व सोनभद्र के लिए आधे आधे घंटे पर बस उपलब्ध रहेगी।
रोडवेज परिवहन निगम ने शारदीय नवरात्र के दौरान कुल 175 बसों को चलाने का निर्णय लिया है। जिसमें 140 रोडवेज तथा 35 अनुबंधित बसें शामिल हैं।
इसके अलावा मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए 50 अतिरिक्त बसें भी चलाने का निर्णय लिया है, ताकि देश के कोने कोने से आने वाले यात्रियों को ट्रेन की सुविधा के अलावा बस की भी बेहतर सुविधा मिल सके, जिससे उन्हें यात्रा करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
बनारस के लिए 60, जौनपुर के लिए 25, इलाहाबाद के लिए 50, सोनभद्र के लिए 30 तथा हनुमना व घोरावल के लिए पांच पांच बसें रवाना होंगी । परिवहन निगम की ओर से यात्रियों को पूरी सुविधा देने का प्रयास जा रहा है ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
इसके लिए कर्मचारियों को 24 घंटे बसों के आने जाने के बारे में एनाउंसमेंट करने को कहा गया है।