{"_id":"67a1aa0b3fa37845820aa626","slug":"villagers-used-trick-to-find-stolen-dj-sound-in-chandauli-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: अंधविश्वास... चोरी हुए डीजे साउंड को नहीं ढूंढ पाई पुलिस तो पीड़ित ने चलवाया कटोरा, अब कर रहे ये दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अंधविश्वास... चोरी हुए डीजे साउंड को नहीं ढूंढ पाई पुलिस तो पीड़ित ने चलवाया कटोरा, अब कर रहे ये दावा
Tue, 04 Feb 2025 11:21 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:21 AM IST
सार
Chandauli News: चंदौली जिले में चोरी हुए डीजे को पुलिस नहीं ढूंढ पाई तो ग्रामीणों ने टोटका करने का निर्णय लिया। उन्होंने एक पुजारी को बुलवाकर कटोरा चलवाया। उनका दावा है कि कटोरा चलने से चोरी गए सामान का पता चल जाता है।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले के टांडाकला के गांव सोनबरसा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। पुलिस चोरी गए डीजे साउंड सिस्टम को नहीं ढूंढ पाई तो पीड़ित ने अंधविश्वास का सहारा लिया। उसने एक पुजारी को बुलवाकर कटोरा चलवाया। ग्रामीणों का दावा है कि कटोरा चलने से चोरी गए सामान का पता चल जाता है। इससे पहले भी गांव में कटोरा चलवाया गया था।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
सोनबरसा गांव के हरिनाथ निषाद के घर से करीब 20 दिन पहले डीजे साउंड सिस्टम चोरी हो गया था। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस न तो चोरों को पकड़ पाई और न ही डीजे साउंड सिस्टम को बरामद कर पाई।
विज्ञापन
इस पर हरिनाथ के बेटे साहनी निषाद ने जौनपुर से कटोरा चलवाने वाले एक पुजारी को बुलवाया। बताते हैं कि पहले पुजारी ने घर पर पूजा की और फिर लोगों से कटोरा पकड़ने के लिए कहा। कई लोगों ने कोशिश की, लेकिन कटोरा नहीं चला।
विज्ञापन
इसके बाद गांव के निक्कू वर्मा ने कटोरा पकड़ा तो वह चलने लगा। दावा किया जा रहा है कि कटोरा गांव की गलियों से होते हुए गंगा किनारे पहुंचा। वहां से ऊपर सेमरी गांव के एक घर के पास जाकर घूमने लगा। इसके बाद ग्रामीणों ने उस घर में रहने वाले व्यक्तियों पर शक जाहिर किया।