{"_id":"64e2211db5fd7649030413b5","slug":"villagers-thrash-woman-mistaking-her-for-child-thief-she-had-reached-village-in-drunken-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने की महिला की पिटाई, नशे में धुत होकर पहुंची थी गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने की महिला की पिटाई, नशे में धुत होकर पहुंची थी गांव
Sun, 20 Aug 2023 07:50 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 20 Aug 2023 07:50 PM IST
सार
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के मुर्दहा गांव में शनिवार की रात एक महिला की बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया, जिसे रविवार की सुबह भट्ठा मालिक ने छुड़ाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के मुर्दहा गांव में शनिवार की रात एक महिला की बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया, जिसे रविवार की सुबह भट्ठा मालिक ने छुड़ाया। चोलापुर थाना प्रभारी मिथलेश श्रीवास्तव ने बताया कि उन्दी में एक ईंट भट्ठा है, जिस पर बिलासपुर छत्तीसगढ़ से पति-पत्नी मजदूर के रूप में आए हैं।
विज्ञापन
रात में दोनों नशे में धुत हो गए और मुर्दहा के राजभर बस्ती में प्रभु राजभर के घर के पास पहुंच गई। इस बीच लोगों को लगा कि यह बच्चा चोर है तो उसकी पिटाई कर दी। जांच पड़ताल के बाद महिला को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन