{"_id":"5d5ba5058ebc3e89b51c696c","slug":"villagers-protest-in-front-of-dm-office-for-pradhan-not-live-in-village-ghorawal-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव का प्रधान कर रहा विदेश में कमाई, ग्रामीणों ने किया डीएम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव का प्रधान कर रहा विदेश में कमाई, ग्रामीणों ने किया डीएम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन
Tue, 20 Aug 2019 01:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
विरोध-प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले के घोरावल ब्लाक के सोतिल ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पर ग्रामीणों ने गांव में न रहने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सीडीओ से भी मिलकर समस्या उठाई। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे सत्य प्रकाश का आरोप है कि ग्राम प्रधान 20 वर्षो से नेपाल के काठमांडू में नौकरी करता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : शादी के 18 साल बाद पति ने दिया तीन तलाक, पीड़िता ने की एएसपी से शिकायत
विज्ञापन
प्रधान का भाई फर्जी सिग्नेचर करके भुगतान करता है। ग्रामीण दो वर्षों से अधिकारियों का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदर्शन में मुन्ना, तेजबली, बुड़ुक, बच्चा, रामप्यारे, रमाकांत, शिवशंकर, सत्य प्रकाश समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।