{"_id":"5fdc7f2f36cb73134040209e","slug":"villagers-accused-of-harassing-police-in-mirzapur-triple-murder-case-woman-unconscious","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर तिहरे हत्याकांड में पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, महिला हुई बेहोश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर तिहरे हत्याकांड में पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, महिला हुई बेहोश
Fri, 18 Dec 2020 03:36 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 18 Dec 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला।
मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव में तिहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगा है। पुलिस की लगातार हो रही पूछताछ और उत्पीड़न से त्रस्त होकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान गांव निवासी एक महिला अचेत हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि पुलिस उसके पुत्र को पांच दिन से थाने में बंद कर प्रताड़ित कर रही है। गांव वालों का यह भी आरोप है कि हत्या मामले में पुलिस निर्दोष लोगों को थाने ले जाकर प्रताड़ित कर रही है। गांव वालों ने कहा कि जिन लोगों को पुलिस एक बार ले जाकर पिटाई कर पूछताछ कर चुकी है, उन लोगों को दोबारा ले जाकर पिटाई कर रही है। पुलिस रसूखदार लोगों को सिर्फ पूछताछ कर छोड़ दे रही है। गरीब लोगों को टॉर्चर किया जा रहा है। ग्रामीण महिलाएं प्रधान पति के साथ डीएम से मिलीं। डीएम सुशील कुमार पटेल ने पुलिस अधीक्षक से बात कर मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया ।
विज्ञापन