{"_id":"667836abff64aa30c7071114","slug":"vikas-club-won-title-of-varanasi-hockey-competition-2024-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hockey competition in Varanasi: विकास क्लब ने जीता हॉकी प्रतियोगिता का खिताब, बेहद रोमांचक रहा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hockey competition in Varanasi: विकास क्लब ने जीता हॉकी प्रतियोगिता का खिताब, बेहद रोमांचक रहा मुकाबला
Sun, 23 Jun 2024 08:22 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:22 PM IST
सार
जिला स्तरीय फाइव-ए साइड बालक व बालिका वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता में रविवार को बालिका वर्ग के मुकाबले में विकास क्लब ने तीन शून्य से फाइनल मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
Hockey competition in Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हॉकी वाराणसी की ओर से परमानंदपुर में हो रही जिला स्तरीय फाइव-ए साइड बालक व बालिका वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। बालिका वर्ग का मुकाबला विकास क्लब और लाल बहादुर क्लब के बीच में खेला गया। इसमें विकास क्लब ने तीन शून्य से फाइनल मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। विकास क्लब की तरफ से तनु यादव, मोनिका गुप्ता और अनु पाल ने एक-एक गोल किए।
बालक वर्ग के फाइनल में विकास इंटर कॉलेज ने लाल बहादुर क्लब को 1-0 से जबकि बालिका वर्ग में विकास क्लब ने लाल बहादुर शिखण संस्थान को पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। बालक वर्ग का मुकाबला बेहद रोमांचक था। पहले हाफ में दोनों टीमों को दो-दो पेनाल्टी कार्नर मिले लेकिन गोलकीपर की सजगता से कोई भी टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने तेज खेल का प्रदर्शन किया। खेल के 12वें मिनट में लाल बहादुर संस्थान के लकी के तेज शॉट को विकास इंटर कॉलेज के गोलकीपर सगीर अहमद ने डाइव मार कर रोक लिया।

17वें मिनट में विकास इंटर कॉलेज के शुभम ने मोनू के सटीक पास पर गोल कर टीम का स्कोर 1-0 कर दिया। उसके बाद लाल बहादुर संस्थान की टीम ने स्कोर बराबर करने के लिए विपक्षी टीम के गोलपोस्ट पर कई हमले किए लेकिन डिफेंडर अंशु और शिवांश की मुस्तैदी ने सभी हमलों को बेकार कर दी।
मुख्य अतिथि हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संचालन सचिव कृष्ण बहादुर रावत ने किया। निर्णायक की भूमिका जावेद, घनश्याम व इदरीस ने निभाई।
मुख्य अतिथि हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संचालन सचिव कृष्ण बहादुर रावत ने किया। निर्णायक की भूमिका जावेद, घनश्याम व इदरीस ने निभाई।