फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   vidyapeeth

दो शोध छात्राओं ने असिस्टेंट प्रोफेसर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, जांच शुरू

Sat, 19 Oct 2019 01:39 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 19 Oct 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
vidyapeeth
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में अंग्रेजी विभाग की दो शोध छात्राओं ने असिस्टेंट प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं कुलपित का कहना है कि जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को छात्राओं ने अपने सुपरवाइजर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। विभागाध्यक्ष ने जांच शुरू कर दी है। दोपहर बाद दोनों पक्षों का बयान दर्ज कराया गया। सूत्रों का कहना है कि रिसर्च स्कालर के साथ इस तरह की घटना कोई नई बात नहीं है। कई विभागों में इस तरह के मामले हैं।
विज्ञापन


शोध पूरा करवाने के नाम पर महंगे उपहार, निजी काम करवाना और पैसे की भी मांग की जाती है। कई बार रिसर्च स्कालर को मिलने वाली स्कालरशिप पर भी नजर रहती है। इस संदर्भ में विभागाध्यक्ष प्रो. नलिन एस कामिल का कहना है कि छात्राओं की शिकायत पर डा. नवरतन के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. टी.एन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और बेहद गंभीर है। विभागीय जांच का निर्देश दिया गया है और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed