फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Videos viral of suspended inspector after complaint of BJP MLA in varanasi

Varanasi: भाजपा विधायक की शिकायत पर निलंबित दरोगा के वीडियो हुए वायरल, लोग बोले- गलत नहीं थे

Tue, 20 Aug 2024 03:46 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 20 Aug 2024 03:46 PM IST
सार

कैंट विधानसभा के भाजपा विधायक की शिकायत पर निलंबित हुए दरोगा के दो वीडियो वायरल हुए। जिस पर लोगों ने कहा कि दरोगा गलत नहीं थे। लोगों ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई पर सवाल खड़े किए।  

विज्ञापन
Videos viral of suspended inspector after complaint of BJP MLA in varanasi
UP Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के कैंट विधानसभा के भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव के वाहन चालक से संकटमोचन मंदिर के सामने दुर्व्यवहार के मामले में निलंबित दरोगा प्रशांत पांडेय से संबंधित दो वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसे लेकर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यूजर्स ने विधायक के साथ ही कमिश्नरेट के पुलिस अफसरों की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि पब्लिक की शिकायत पर दरोगा ने सही काम किया और वह गलत नहीं थे।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार शनिवार की रात विधायक की कार संकटमोचन मंदिर के सामने सड़क पर ऐसी जगह खड़ी थी कि उसकी वजह से जाम लग रहा था। अन्य वाहनों को आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। लोगों की समस्या देख कर संकटमोचन चौकी के दरोगा प्रशांत पांडेय आए और जाम का कारण बनी कार में बैठे ड्राइवर को उसे किनारे करने के लिए कहा। 
विज्ञापन


पांच मिनट से ज्यादा समय तक बातचीत के बाद भी विधायक का ड्राइवर उनकी नहीं सुना। इस दौरान कार के इर्द-गिर्द लोगों की अच्छी-खासी भीड़ भी जुट गई थी। इसके कुछ ही देर बाद ड्राइवर से दुर्व्यवहार की विधायक की शिकायत पर दरोगा प्रशांत पांडे को निलंबित कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद दरोगा पर की गई कार्रवाई के संबंध में पुलिस अफसरों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed