{"_id":"6943928aba3234d0d00639f4","slug":"video-viral-of-girl-students-sweeping-at-school-in-ghazipur-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: गाजीपुर के स्कूल में छात्राओं के झाडू लगाने का वीडियो आया सामने, अधिकारी ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: गाजीपुर के स्कूल में छात्राओं के झाडू लगाने का वीडियो आया सामने, अधिकारी ने दिए जांच के आदेश
Thu, 18 Dec 2025 11:07 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:07 AM IST
सार
Ghazipur News: गाजीपुर जिले के परवा तिलेशड़ा के दलित बस्ती स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को छात्राएं झाडू लगाती दिखीं। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
झाड़ू लगा रहीं छात्राएं
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
शिक्षा क्षेत्र मनिहारी के प्राथमिक पाठशाला, परवा तिलेशड़ा (दलित बस्ती) के परिसर में बुधवार को बच्चों से झाडू लगवाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में बुधवार सुबह करीब 9.45 बजे कड़ाके की ठंड के बीच विद्यालय परिसर में नन्हीं बच्चियों के हाथों में झाडू दिख रही है और वे परिसर में झाडू लगाते दिख रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिस समय बच्चियां विद्यालय परिसर की सफाई कर रही थीं, उस वक्त सहायक अध्यापक शंकर गुप्ता मौजूद थे। प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार अवकाश पर थे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP: बिस्तर पर मिला परियोजना कर्मी का शव, मुंह से निकल रहा था झाग; शव के पास पड़ी थी शराब और फिनायल की बोतल
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि मनिहारी खंड शिक्षा अधिकारी को मामले में जांच करने के लिए निर्देशित किया गया है। वायरल वीडियो की सत्यता साबित होने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।