फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Video of Samajwadi party leader in varanasi Kotwali police station goes viral

Varanasi News: कोतवाली थाने में सपा नेता के रौब झाड़ने का वीडियो वायरल, पुलिस आयुक्त से शिकायत

Sat, 17 Sep 2022 09:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 17 Sep 2022 09:02 PM IST
सार

वाराणसी के कोतवाली थाने में सपा नेता के रौब झाड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सपा नेता उपनिरीक्षकों के साथ कुर्सी पर बैठ कर विपक्षियों को धमका रहा है। 

विज्ञापन
Video of Samajwadi party leader in varanasi Kotwali police station goes viral
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वाराणसी के विशेश्वरगंज में पिछले दिनों मारपीट और फायरिंग मामले में कोतवाली थाने में सपा नेता के रौब झाड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के आधार पर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने पुलिस आयुक्त समेत अन्य अफसरों को ट्वीट कर शिकायत की है। 

विज्ञापन


पूर्व आईपीएस व अधिकार सेना के संयोजक अमिताभ ठाकुर ने पुलिस अफसरों को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि वायरल वीडियो में नक्खी घाट निवासी सपा नेता श्याम बाबू यादव उर्फ भाला यादव कोतवाली थाने में उपनिरीक्षकों के साथ कुर्सी पर बैठ कर विपक्षियों को धमका रहा है।
विज्ञापन


17 सेकेंड के वायरल वीडियो में सपा नेता के बगल में और सामने थाने के दो दारोगा सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद हैं। वायरल वीडियो के संबंध में कमिश्नरेट पुलिस की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्चस्व को लेकर दोनों गुटों में चल रहा तनाव
सपा नेता भाला यादव के बेटे हिमांशु से बीते दो सितंबर की रात विशेश्वरगंज तिराहे पर पानदरीबा वार्ड के पार्षद अंकित यादव और उसके साथियों से मारपीट हुई थी। आरोप था कि हिमांशु ने फायरिंग की थी, लेकिन पुलिस जांच में फायरिंग की बात फर्जी निकली। 

इस मामले में पार्षद अंकित यादव के पक्ष से कोतवाली थाने में हिमांशु यादव के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया। सात सितंबर को हिमांशु के पिता श्याम बाबू यादव ने अंकित सहित उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया। वर्चस्व को लेकर दोनों गुटों में तनाव चल रहा है।

दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अंकित जिला कारागार में 2004 में मारे गए बदमाश बंसी यादव का पुत्र है। वहीं भोला यादव ट्रकों सहित अन्य गाड़ियों की खरीद फरोख्त के लिए चर्चित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed