फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Video of girl students changing clothes captured in cctv jp guest Varanasi

वाराणसी में छात्राओं का कपड़े बदलते वीडियो कैद: बगैर लाइसेंस के चल रहे करीब 35 गेस्ट हाउस, नियम कानून सब ध्वस्त

Sun, 09 Oct 2022 09:54 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 09 Oct 2022 09:54 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल की छात्राओं के गेस्ट हाउस में कपड़े बदलने की घटना के बाद सभी गेस्ट हाउस को पुलिस ने खंगालना शुरू कर दिया है। आरोपी मैनेजर और उसके कर्मचारियों से सिगरा पुलिस ने देर रात तक पूछताछ की। उधर, परेडकोठी, विजयानगरम, इंग्लिशिया लाइन में अधिकतर गेस्ट हाउस संचालक ने फिलहाल कमरा की बुकिंग बंद भी कर दी है।

विज्ञापन
Video of girl students changing clothes captured in cctv jp guest Varanasi
इसी गेस्ट हाउस का है मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में कैंट स्टेशन के सामने जेपी गेस्ट हाउस में छात्राओं के कपड़े बदलने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। छात्राओं को पता चला तो उनके हंगामा करने पर शनिवार दोपहर बाद पहुंची सिगरा पुलिस ने गेस्ट हाउस के सीसीटीवी डीवीआर को कब्जे में लिया। घटना के बाद से गेस्ट हाउस में सुरक्षा के नियमों पर अब सवाल उठने लगे हैं. 

विज्ञापन

शहर में अधिकतर होटल और गेस्ट हाउस में सुरक्षा के नियम कायदे ध्वस्त है। पर्यटन से रोक के बावजूद कैंट रेलवे स्टेशन के सामने सिगरा के परेड कोठी इलाके में छोटे -बड़े गेस्ट हाउस, पेइंग गेस्ट हाउस और लॉज का संचालन हो रहा है। इंग्लिशिया लाइन और परेडकोठी में करीब 30 से 35 गेस्ट हाउस हैं, जो बगैर लाइसेंस के चल रहे हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि ये सब पर्यटन, एलआईयू और पुलिस की चुप्पी से संचालित हो रहे हैं।

विज्ञापन

Video of girl students changing clothes captured in cctv jp guest Varanasi
वीडियो
पश्चिम बंगाल की छात्राओं के गेस्ट हाउस में कपड़े बदलने की घटना के बाद सभी गेस्ट हाउस को पुलिस ने खंगालना शुरू कर दिया है। आरोपी मैनेजर और उसके कर्मचारियों से सिगरा पुलिस ने देर रात तक पूछताछ की। उधर, परेडकोठी, विजयानगरम, इंग्लिशिया लाइन में अधिकतर गेस्ट हाउस संचालक ने फिलहाल कमरा की बुकिंग बंद भी कर दी है। सिगरा पुलिस की ओर से सभी गेस्ट हाउस को रात में खंगाला गया। सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर और आगंतुक रजिस्टर, आईडी की पड़ताल की गई। सिगरा पुलिस के अनुसार पर्यटन विभाग से गेस्ट हाउस और लॉज की सूची मांगी गई है।

पुलिस की शह पर अनैतिक धंधा चलने का आरोप
सिगरा थाना अंतर्गत परेडकोठी, इंग्लिशिया लाइन में इस समय गेस्ट हाउस, पेइंग गेस्ट हाउस, लॉज में अनैतिक धंधा चलने का आरोप है। गेस्ट हाउस में पहले भी छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसे आरोप लगते रहे हैं। आसपास इलाके में रहने वालों के अनुसार स्थिति यह है कि माहौल इतना खराब हो गया है कि लोग अपना मकान किराये पर देकर दूसरे क्षेत्रों में रहने को विवश हैं। गेस्ट हाउस में सुरक्षा के नियम कायदे सब ध्वस्त हैं। सिगरा पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई किसी भी गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ नहीं की गई है। शिकायतें कई बार थानों में गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed