फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Video goes viral students taking exam with mobile phone in Kashi vidyapeeth four cheaters caught

काशी विद्यापीठ: मोबाइल लेकर परीक्षा देते वीडियो वायरल, मानविकी संकाय का है मामला; पकड़े गए चार नकलची

Fri, 28 Jun 2024 10:17 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 28 Jun 2024 10:17 AM IST
सार

Varanasi News: इस वीडियो के वायरल होने के बाद काशी विद्यापीठ प्रशासन में हड़कंप का माहौल है। जांच-पड़ताल की जा रही है कि वीडियो कैसे और किसके द्वारा बनाया गया। साथ ही परीक्षा के दौरान कक्षा में मोबाइल कैसे ले जाने दिया गया।

विज्ञापन
Video goes viral students taking exam with mobile phone in Kashi vidyapeeth four cheaters caught
वायरल वीडियो की तस्वीरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मोबाइल लेकर परीक्षा देते छात्रों का वीडियो वायरल हुआ है। विश्वविद्यालय प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम परीक्षा कक्ष में जाने के दौरान छात्रों की तलाशी लेती है, इसके बाद भी मोबाइल परीक्षा कक्ष में जाना व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं मानविकी संकाय, समाज विज्ञान संकाय में करवाई जा रही है। गुरुवार को सुबह की पाली में मानविकी संकाय में चल रही पत्रकारिता की परीक्षा में कुछ छात्र मोबाइल लेकर अंदर चले गए। परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही कॉपी में सवाल का जवाब लिखने का वीडियो वायरल होने लगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 13 सेकेंड का एक वीडियो जो है, उसमें परीक्षा के पेपर के सवाल को दिखाते, जवाब लिखने और अन्य छात्रों के परीक्षा देते समय का दृश्य है। दूसरा वीडियो छह सेकेंड का है। दोनों वीडियो में छात्र अपनी तरफ कैमरा दिखने पर हंसते नजर आ रहे हैं।

इस बारे में कुलानुशासक प्रो. अमिता सिंह ने बताया कि परीक्षा कक्ष में मोबाइल से वीडियो बनाने का वीडियो देखा है। कमरे में अंदर मोबाइल कैसे पहुंचा और वीडियो बनाया गया। यह जिम्मेदारी परीक्षा नियंत्रक की है। परीक्षा नियंत्रक और परीक्षा विभाग के लोग ही इस बारे में बता सकते हैं।

शास्त्री और आचार्य की परीक्षा में पकड़े गए चार नकलची

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को शास्त्री और आचार्य की सेमेस्टर परीक्षा में चार नकलची पकड़े गए। केंद्राध्यक्ष और प्राॅक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने निरीक्षण के दौरान चार छात्रों को अनुचित साधनों का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा। चारों छात्रों को निष्कासित कर दिया गया।

गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर में पहली पाली की परीक्षा के दौरान केंद्राध्यक्ष प्रो. राजनाथ एवं प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम निरीक्षण कर रही थी। इस दौरान चार छात्र परीक्षा में अनुचित साधन इस्तेमाल कर रहे थे। 

केंद्राध्यक्ष प्रो. राजनाथ ने बताया कि चारों छात्रों को निष्कासित कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर तथा इससे संबद्ध महाविद्यालयों में कुल 34 हजार 871 विद्यार्थी एक साथ 343 केंद्रों पर परीक्षा दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed