{"_id":"62566aec4e26fa2ab73d5012","slug":"vice-president-venkaiah-naidu-varanasi-visit-on-15-april-by-special-train-alert-at-cantt-railway-station-before-arrival-officials-took-stock","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी आ रहे उपराष्ट्रपति: आगमन से पहले रेलवे स्टेशन पर बढ़ी चौकसी, अधिकारियों ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी आ रहे उपराष्ट्रपति: आगमन से पहले रेलवे स्टेशन पर बढ़ी चौकसी, अधिकारियों ने लिया जायजा
Wed, 13 Apr 2022 11:47 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:47 AM IST
सार
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 15 अप्रैल की शाम दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। वो सपरिवार विशेष ट्रेन से कैंट स्टेशन पर पहुंचेंगे। उपराष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर वाराणसी कैंट स्टेशन पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू
- फोटो : फाइल
विस्तार
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 15 अप्रैल को विशेष ट्रेन से वाराणसी आएंगे। उनके आगमन को देखते हुए वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर चौकसी बढ़ा दी गई है। रेलवे के स्थानीय अधिकारियों ने कैंट रेलवे स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) का निरीक्षण कर जायजा लिया। उपराष्ट्रपति सपरिवार विशेष ट्रेन से अयोध्या के रास्ते कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंचेंगे।
मंगलवार को स्टेशन अधिकारियों ने उनके आगमन से पूर्व प्लेटफार्म नंबर चार और पांच पर चल रहे निर्माण कार्य को पूरी तरह ढकवाने के लिए कर्मियों को निर्देशित किया। इसके बाद एफओबी (फुट ओवरब्रिज), लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ियों का भी निरीक्षण किया।
कैंट स्टेशन के अंदर प्रवेश और निकास के लिए सभी मुख्य द्वारों पर सुरक्षा बढ़ाने को कहा। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं का भी जायजा लिया। निरीक्षण में एडीआरएम लालजी चौधरी, स्टेशन निदेशक आनंद मोहन, एक्सईएन सपना मीणा आदि ने निरीक्षण किया।

ऐसा है उपराष्ट्रपति का कार्यक्रम
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 15 अप्रैल को अयोध्या में दर्शन- पूजन के बाद विशेष ट्रेन से शाम में वाराणसी आएंगे। यहां कैंट स्टेशन उतरने के बाद गंगा आरती में शामिल होंगे। 16 अप्रैल को सुबह श्रीकाशी विश्वनाथ धाम समेत अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन स्थित स्मृति स्थलजाएंगे।दोपहर बाद बाबतपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे। उपराष्ट्रपति की वाराणसी यात्रा के मद्देनजर रेलवे प्रशासन सतर्क मोड में है। रेलवे स्टेशन पर तैयारियों को मुकम्मल किया जा रहा है।