फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vice President overwhelmed by the grandeur of Shri Kashi Vishwanath Dham

श्री काशी विश्वनाथ धाम की भव्यता से अभिभूत हुए उपराष्ट्रपति

Sun, 17 Apr 2022 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Vice President overwhelmed by the grandeur of Shri Kashi Vishwanath Dham
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ और बाबा कालभैरव के दरबार में मत्था टेका। उपराष्ट्रपति ने बाबा से देश में सुख-शांति और लोक कल्याण की कामना की। उपराष्ट्रपति श्री काशी विश्वनाथ धाम की भव्यता देखकर अभिभूत नजर आए। मंदिर में दर्शन करने के बाद उपराष्ट्रपति पड़ाव में बने पं. दीनदयाल स्मृति उपवन पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार को उपराष्ट्रपति पत्नी एम उषा नायडू के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। गर्भगृह के दक्षिणी द्वार पर बैठे और मंदिर अर्चक नीरज पांडे व टेकनारायण के आचार्यत्व में षोडशोपचार पूजन कराया और उपराष्ट्रपति ने बाबा की आरती कर देश कल्याण की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद पूरे परिवार के साथ विश्वनाथ धाम में भ्रमण पर निकले और अहिल्याबाई और भारत माता को नमन किया। इस दौरान धाम की छटा और सुंदरता देख उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी भावविभोर नजर आए। उपराष्ट्रपति ने अधिकारियों से धाम के बारे में जानकारी ली और कहा कि धाम अकल्पनीय है। इस दौरान उपराष्टपति को बाबा श्री काशी विश्वनाथ की प्रतिमा का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इसके बाद उपराष्ट्रपति का काफिला काशी के कोतवाल श्री काल भैरव मंदिर पहुंचा। उपराष्ट्रपति ने काशी के कोतवाल श्री काल भैरव मंदिर में भी विधिवत दर्शन-पूजन किया और बाबा की आरती उतारी। बाबा काल भैरव के महंत प्रवीण कुमार दुबे ने भैरव अष्टक मंत्र से विधिविधान से पूजन कराया। तेल, धूप, माला, कपूर की महाआरती कराई। उपराष्ट्रपति को मंदिर की तरफ से अंग वस्त्र रुद्राक्ष की माला प्रसाद स्वरूप दिया। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र दयालु ने अगवानी की। प्रस्थान के समय लोक नृत्य कलाकारों ने तिरंगा फहराते हुए भारत माता की जय के उद्घोष के साथ विदा किया। उपराष्ट्रपति ने सभी लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल के चरणों में अर्पित की पुष्पांजलि
दर्शन-पूजन के बाद उपराष्ट्रपति पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन पहुंचे और वहां पर स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की गगनचुंबी विशाल प्रतिमा के चरणों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने स्मृति उपवन के थ्रीडी मॉडल एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर आधारित थ्रीडी पिक्चर का भी अवलोकन किया। उपराष्ट्रपति को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को स्मृति चिन्ह के रूप में भेट किया गया। उन्होंने विजिटर बुक में अपना संदेश भी लिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed