फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vice Chancellor of Sampurnanand Sanskrit University met President Draupadi Murmu

वाराणसी: संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की भेंट,राष्ट्रपति ने दिया ये आश्वासन

Wed, 18 Oct 2023 03:14 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 18 Oct 2023 03:14 PM IST
सार

कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि राष्ट्रपति ने आगामी वर्ष में विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में उपस्थित होने का आश्वासन दिया है। उन्होंने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के उन्नयन के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

विज्ञापन
Vice Chancellor of Sampurnanand Sanskrit University met President Draupadi Murmu
वाराणसी: संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की भेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति ने मंगलवार को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की। राष्ट्रपति ने कुलपति से विश्वविद्यालय और उसके विकास के बारे में विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन

कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि राष्ट्रपति ने आगामी वर्ष में विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में उपस्थित होने का आश्वासन दिया है। उन्होंने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के उन्नयन के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कुलपति ने बताया कि उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार की ओर से राष्ट्रपति को विश्वविद्यालय में आने का निवेदन किया। उन्होंने कहा कि इस बार तो विलंब हो गया है, लेकिन आगामी वर्ष विश्वविद्यालय के किसी भी आयोजन में निश्चित रूप से उपस्थित होने का प्रयास करूंगी। कुलपति ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed