फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   VHP head Praveen Todgia said If population control law is not made then danger in Ram temple

Varanasi: प्रवीण तोगड़िया बोले- जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो 50 साल बाद राम मंदिर में खतरे होगा

Sun, 29 Jan 2023 04:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 29 Jan 2023 04:13 PM IST
सार

 विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया रविवार को वाराणसी पहुंचे।  गुरुधाम स्थित श्री राम जानकी मंदिर के बाहर मीडिया से बातचीत में उन्होंने बढ़ती जनसंख्या को लेकर चिंता जाहिर की। 

विज्ञापन
VHP head Praveen Todgia said If population control law is not made then danger in Ram temple
वाराणसी में विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने राम मंदिर और जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यदि देश की बढ़ती हुई जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए कानून नहीं बनाया गया तो 50 साल बाद अयोध्या में बन रहा भव्य राम मंदिर खतरे में पड़ेगा। साथ ही कहा कि इससे राम मंदिर ही नही बल्कि देश के करोड़ो हिंदुओं और उनके घर परिवार कश्मीर घाटी की तरह सुरक्षित नहीं रहेगा।

विज्ञापन


गुरुधाम स्थित श्री राम जानकी मंदिर के बाहर मीडिया से बातचीत में प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि ज्ञानवापी मंदिर था, वह सिद्ध हो गया। वहां बाबा विश्वनाथ विराजमान हैं। शिवलिंग की पूजा न हो यह पाप है। इसलिए ज्ञानवापी में बैठे हुए बाबा विश्वनाथ की हर रोज पूजा अर्चना शुरू हो।

विज्ञापन

विकास के नाम पर ना हटें  प्राचीन मंदिर

काशी विश्वनाथ गली में ढूंढी राज गणेशजी को हटाने की बात हो रही है। यह प्रारंभ का मंदिर है, प्रारंभ के भगवान हैं।  इस मंदिर में मूर्ति भी भगवान हैं और स्थान भी भगवान हैं। गंगा-यमुना-सरस्वती के संगम पर प्रयाग में कोई मंदिर नहीं है फिर भी bह तीर्थ है। इसलिए हम चाहेंगे कि भगवान ढूंढी राज गणेश का मंदिर जहां है वहीं पर रहे। वह स्थान पवित्र है। काशी में कोई भी प्राचीन मंदिर न हटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा व्यवस्था करने ही चाहिए, वह उचित है। लेकिन इसके लिए प्राचीन मंदिर को हटाना पाप है। आगे कहा, मैं मानता हूं सीएम योगी और पीएम मोदी हिंदुओ की श्रद्धा का सम्मान कर के एक भी मंदिर नहीं हटाएंगे। ऐसा मुझे विश्वास है। रामचरित मानस के सवाल पर कहा की करोड़ों हिंदुओ के दिल में श्रद्धा है। रामचरित मानस पर सवाल उठाने वालों पर टिप्पणी कर उनकी मार्केटिंग करने का काम नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed