{"_id":"68efe2d3b3d92e0f5f0aae40","slug":"vehicles-will-not-be-allowed-to-move-towards-chandpur-intersection-from-4-pm-to-12-midnight-today-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: आज शाम चार से रात 12 बजे तक चांदपुर चौराहा की तरफ आवाजाही नहीं करेंगे वाहन, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: आज शाम चार से रात 12 बजे तक चांदपुर चौराहा की तरफ आवाजाही नहीं करेंगे वाहन, जानें वजह
Thu, 16 Oct 2025 05:37 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 16 Oct 2025 05:37 AM IST
सार
एडीसीपी यातायात इस मार्ग पर होने वाले आयोजन को लेकर रूट डायवर्जन किया है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त कर ली गई है। यातायात संभालने के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
Varanasi route diversion
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Varanasi Traffic: चांदपुर चौराहा पर गुरुवार को रावण वध (विजय दशमी) पर उमड़ने वाली भीड़ को देख यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। शाम 4 से रात 12 बजे तक डायवर्जन प्रभावी होगा। एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि चांदपुर चौराहे पर रावण वध व जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन
इंडस्ट्रीयल स्टेट, अमर उजाला तिराहा, बाटा मोड़, चांदपुर चौराहा, लोहता रोड से जुलूस स्टेट पर जाकर समाप्त होगा। ऐसे में मोहनसराय अंडरपास से किसी भी प्रकार के बड़े वाहनों को चांदपुर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को अखरी या राजातालाब की तरफ मोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
लहरतारा चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहनों को चांदपुर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। बौलिया तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहनों को चांदपुर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों फुलवरिया या लहरतारा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
अकेलवा चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहनों को चांदपुर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को रिंग रोड या गंगापुर की तरफ निकाला जाएगा। मंडुवाडीह थाना तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहनों को चांदपुर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।